दूसरे सप्ताह तक जमाव बिंदु पर जा सकता है पारा
भास्कर संवाददाता | सीकर पश्चिमी विक्षोभ के बादल सक्रिय रहने के कारण शुक्रवार को दिनभर कोहरा छाया रहा और सर्दी का असर तेज रहा। वातावरण में ज्यादा ठंडक की वजह से सीजन में पहली बार कोल्ड-डे की स्थिति रही। ग्रामीण इलाकों में सुबह 10 बजे तक कोहरे का असर रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री व न्यूनतम 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.6 व न्यूनतम 11.4 डिग्री था। दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट हुई है। 31 दिसंबर को दिन का पारा 25 डिग्री था। जिले में इस बार दिसंबर के अंतिम पखवाड़े में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। मानसून की बारिश के सितंबर अंत तक जारी रहने से जमीन का तापमान स्थिर रहा। बार-बार विक्षोभ बनने का भी असर दिखा। सर्दी देर से आने का ये प्रमुख कारण है। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि अगले तीन दिन तक कोहरे व शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। रात का पारा पांच डिग्री से नीचे जा सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में मौसम शुष्क होने के बाद सर्दी बढ़ेगी। नए सिरे से विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ और हवा की दिशा में बदलाव नहीं हुआ, तो जनवरी के मध्य तक पारा जमाव बिंदु के करीब जा सकता है। यूं बनती है कोल्ड-डे की स्थिति : मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी का स्तर पर 80 प्रतिशत से ज्यादा रहे। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रहे तो कोल्ड-डे की स्थिति बनने लगती है।
.
पश्चिमी विक्षोभ के बादल सक्रिय रहने के कारण शुक्रवार को दिनभर कोहरा छाया रहा और सर्दी का असर तेज रहा। वातावरण में ज्यादा ठंडक की वजह से सीजन में पहली बार कोल्ड-डे की स्थिति रही। ग्रामीण इलाकों में सुबह 10 बजे तक कोहरे का असर रहा।
फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री व न्यूनतम 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.6 व न्यूनतम 11.4 डिग्री था। दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट हुई है। 31 दिसंबर को दिन का पारा 25 डिग्री था। जिले में इस बार दिसंबर के अंतिम पखवाड़े में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। मानसून की बारिश के सितंबर अंत तक जारी रहने से जमीन का तापमान स्थिर रहा। बार-बार विक्षोभ बनने का भी असर दिखा। सर्दी देर से आने का ये प्रमुख कारण है। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि अगले तीन दिन तक कोहरे व शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। रात का पारा पांच डिग्री से नीचे जा सकता है।