लगातार घटा रात का तापमान व दिन में धूप खिलने से बढ़ा, आज शीतलहर व कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम इन दिनों दो रंग दिखा रहा है। रातें लगातार सर्द होती जा रही हैं, वहीं दिन में खिलती धूप लोगों को ठंड से राहत दे रही है। शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द रातों में से एक रही। वहीं दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 11 जनवरी को भरतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए शीत लहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तारीख अधिकतम न्यूनतम 10 जनवरी 20.0 3.2 09 जनवरी 16.0 3.7 08 जनवरी 11.3 5.3 07 जनवरी 12.0 6.6 06 जनवरी 12.8 5.0 05 जनवरी 12.3 5.3 04 जनवरी 18.8 5.4 03 जनवरी 17.3 5.7 02 जनवरी 16.0 12.3 01 जनवरी 15.0 10.5 स्रोत: राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र, भरतपुर। शनिवार को सुबह कोहरे के बाद जैसे ही धूप खिली, शहर के पार्कों और खुले स्थानों में रौनक नजर आई। ठंड के कारण घरों में दुबके लोग धूप निकलते ही बाहर निकले। बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी और बच्चे परिजनों के साथ पार्कों में खेलते दिखाई दिए। राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र, भरतपुर के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को हवा की गति महज 0.8 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि आद्रता 77.7 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार कम रहने से दिन में धूप का असर ज्यादा महसूस हुआ, लेकिन सुबह और शाम की ठंड अभी भी तीखी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड और कोहरा बना रह सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
मौसम इन दिनों दो रंग दिखा रहा है। रातें लगातार सर्द होती जा रही हैं, वहीं दिन में खिलती धूप लोगों को ठंड से राहत दे रही है। शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द रातों में से एक रही। वहीं दि
.
तारीख अधिकतम न्यूनतम 10 जनवरी 20.0 3.2 09 जनवरी 16.0 3.7 08 जनवरी 11.3 5.3 07 जनवरी 12.0 6.6 06 जनवरी 12.8 5.0 05 जनवरी 12.3 5.3 04 जनवरी 18.8 5.4 03 जनवरी 17.3 5.7 02 जनवरी 16.0 12.3 01 जनवरी 15.0 10.5 स्रोत: राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र, भरतपुर। शनिवार को सुबह कोहरे के बाद जैसे ही धूप खिली, शहर के पार्कों और खुले स्थानों में रौनक नजर आई। ठंड के कारण घरों में दुबके लोग धूप निकलते ही बाहर निकले।
बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी और बच्चे परिजनों के साथ पार्कों में खेलते दिखाई दिए। राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र, भरतपुर के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को हवा की गति महज 0.8 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि आद्रता 77.7 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार कम रहने से दिन में धूप का असर ज्यादा महसूस हुआ, लेकिन सुबह और शाम की ठंड अभी भी तीखी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड और कोहरा बना रह सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।