वन विभाग की टीम ने अवैध निर्माण रुकवाया, बढ़ा विवाद:महिला को पकड़ा तो बेहोश हो गई, परिजन और गुस्साए लोग मंडोर थाने पहुंच गए
जोधपुर के मंडोर के मगजी घाटी क्षेत्र में वन विभाग की टीम की ओर से वन भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने पर विवाद हो गया। इस दौरान विभाग की टीम ने दो युवकों को पकड़ लिया। वहीं विरोध कर रही एक महिला को भी टीम ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद आक्रोशित लोग मंडोर थाने पहुंच गए। दरअसल मगजी की घाटी क्षेत्र वन विभाग के अधीन है। यहां वन भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण है। जिसे हटाने के लिए हाईकोर्ट ने भी आदेश दिए थे। इसी भूमि पर रविवार को वन विभाग की टीम गश्त पर थी। यहां एक मकान का निर्माण कार्य होते नजर आया, जिसे वन विभाग की टीम ने रुकवा दिया। मकान निर्माण का काम रुकवाने पर वन विभाग की टीम का लोगों ने विरोध किया, इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। इस पर वन विभाग की टीम ने दो युवकों को पकड़कर जीप में बैठा दिया, जबकि विरोध कर रही एक महिला को भी विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया। महिला को पकड़ा तो बेहोश हो गई आरोप है कि इस दौरान महिला बेहोश हो गई। इसके बाद में महिला को लेकर परिजन और अन्य लोग मंडोर थाने पहुंच गए और विरोध करने लगे। महिला के साथ आई अन्य महिलाओं का कहना था कि वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने की आड़ में जबरदस्ती कर रही है।
जोधपुर के मंडोर के मगजी घाटी क्षेत्र में वन विभाग की टीम की ओर से वन भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने पर विवाद हो गया। इस दौरान विभाग की टीम ने दो युवकों को पकड़ लिया। वहीं विरोध कर रही एक महिला को भी टीम ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद आक्रोशित लोग मंडोर थाने पहुंच गए। दरअसल मगजी की घाटी क्षेत्र वन विभाग के अधीन है। यहां वन भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण है। जिसे हटाने के लिए हाईकोर्ट भी निर्देशित कर चुका है। इसी भूमि पर रविवार को वन विभाग की टीम गश्त पर थी। यहां एक मकान का निर्माण कार्य होते हुए नजर आया। जिसे वन विभाग की टीम ने रुकवा दिया। इस दौरान टीम का स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। इस पर वन विभाग की टीम ने दो युवकों को पकड़कर जीप में बिठा दिया। जबकि विरोध कर रही एक महिला को भी विभाग की टीम ने पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान महिला बेहोश हो गई। इसके बाद में महिला को लेकर परिजन और अन्य लोग मंडोर थाने पहुंच गए और विरोध करने लगे। महिला के साथ आई अन्य महिलाओं का कहना था कि वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने की आड़ में जबरदस्ती कर रही है।