जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए शहर में कई स्थानों पर किया वस्त्र वितरण
सामाजिक सरोकार कार्य के तहत दैनिक भास्कर की ओर से शहर में जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए वस्त्र वितरण अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रबुद्धजनों से उनके अनुपयोगी कपड़े एकत्र किए गए थे, जिन्हें वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत भास्कर की टीम जरूरतमंदों तक कपड़े पहुंचाने में जुटी हुई है। सोमवार को भास्कर परिवार के सदस्यों ने सेवादारों के साथ कई जगहों पर हजारों कपड़ों का वितरण किया। साथ ही छोटे बच्चों व बुजुर्गों को भी सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपड़े व गर्म कंबल का वितरण किया जा रहा है। दैनिक भास्कर का यह वस्त्र वितरण कार्यक्रम लगातार सात दिन से जारी है। यह वस्त्र वितरण अभियान आगामी एक सप्ताह और चलेगा, ताकि हर जरूरतमंद को बढ़ती सर्दी में राहत मिल सकें। सोमवार को भास्कर की टीम ने जगतपुरा, प्रतापनगर, सांगानेर के जरूरतमंद परिवारों को ऊनी वस्त्र, कपड़े व गर्म कंबल का वितरण किया। इसके अलावा सड़क किनारे रहने वाले व झुग्गी बस्तियों में भी जाकर जरूरतमंदों को कपड़े दिए। इस सेवा कार्य में एचआर के विष्णु शर्मा समेत कई सहयोगी जुटे रहे। मंगलवार को भी वस्त्र वितरण कार्यक्रम जारी रहेगा।
सामाजिक सरोकार कार्य के तहत दैनिक भास्कर की ओर से शहर में जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए वस्त्र वितरण अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रबुद्धजनों से उनके अनुपयोगी कपड़े एकत्र किए गए थे, जिन्हें वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत भास्कर की टीम जरू
.
सोमवार को भास्कर परिवार के सदस्यों ने सेवादारों के साथ कई जगहों पर हजारों कपड़ों का वितरण किया। साथ ही छोटे बच्चों व बुजुर्गों को भी सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपड़े व गर्म कंबल का वितरण किया जा रहा है। दैनिक भास्कर का यह वस्त्र वितरण कार्यक्रम लगातार सात दिन से जारी है। यह वस्त्र वितरण अभियान आगामी एक सप्ताह और चलेगा, ताकि हर जरूरतमंद को बढ़ती सर्दी में राहत मिल सकें।
सोमवार को भास्कर की टीम ने जगतपुरा, प्रतापनगर, सांगानेर के जरूरतमंद परिवारों को ऊनी वस्त्र, कपड़े व गर्म कंबल का वितरण किया। इसके अलावा सड़क किनारे रहने वाले व झुग्गी बस्तियों में भी जाकर जरूरतमंदों को कपड़े दिए। इस सेवा कार्य में एचआर के विष्णु शर्मा समेत कई सहयोगी जुटे रहे। मंगलवार को भी वस्त्र वितरण कार्यक्रम जारी रहेगा।