विधायक कोठारी ने उज्जैन के वैदिक गुरुकुल में बच्चों से संवाद किया
भीलवाड़ा | भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने आध्यात्मिक यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले स्थित स्वामी सुखरामदास वैदिक गुरुकुल खाचरोद का दौरा किया। उन्होंने सनातन संस्कृति एवं श्रीमद्भगवद्गीता कार्यशाला में बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें भारतीय संस्कृति, गीता के जीवनोपयोगी संदेश और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में मार्गदर्शक युवा संत रामानुराग रामस्नेही, गौवत्स लाल महाराज उपस्थित रहे। अवधेश चेतन दास से गौ माता के सम्मान, सेवा और संरक्षण के महत्व पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। सरकार की ओर से गौ संरक्षण के लिए बजट एवं नीतियों के विषय में चर्चा की। उन्होंने मां नर्मदा के पावन तट ओंकारेश्वर में स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
भीलवाड़ा | भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने आध्यात्मिक यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले स्थित स्वामी सुखरामदास वैदिक गुरुकुल खाचरोद का दौरा किया। उन्होंने सनातन संस्कृति एवं श्रीमद्भगवद्गीता कार्यशाला में बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें भारतीय स
.
कार्यशाला में मार्गदर्शक युवा संत रामानुराग रामस्नेही, गौवत्स लाल महाराज उपस्थित रहे। अवधेश चेतन दास से गौ माता के सम्मान, सेवा और संरक्षण के महत्व पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। सरकार की ओर से गौ संरक्षण के लिए बजट एवं नीतियों के विषय में चर्चा की। उन्होंने मां नर्मदा के पावन तट ओंकारेश्वर में स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।