सर्राफा संघ के राकेश गोयल बने अध्यक्ष, दो दशक में तीसरी बार
सर्राफा व्यापार संघ के चुनाव शनिवार को हुए, जिसमें राकेश गोयल अध्यक्ष चुने गए। सीधे मुकाबले में राकेश गोयल ने हेमेंद्र गोयल को 5 वोट से हराया। चुनाव अधिकारी राजकुमार गोयल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी थे, जिसमें से राकेश गोयल को 47 और हेमेंद्र गोयल को 42 वोट मिले। राकेश गोयल दो दशक में तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वर्ष 2006-07 तथा 2018-19 में अध्यक्ष रह चुके हैं। ज्ञात रहे कि सर्राफा संघ का चुनाव दो साल में होता है। कोई भी अध्यक्ष लगातार दूसरी बार चुनाव में खड़ा नहीं हो सकता। इसके अलावा मंत्री पद पर नीरज बंसल निर्वाचित हुए। नीरज ने 50 वोट लेकर प्रतिद्ध्ंदी हिमांशु बंसल को 11 वोट से हराया। हिमांशु बंसल को 39 वोट मिले। अध्यक्ष और मंत्री अपनी कार्यकारिणी को मनोनयन करेंगे। जिसमें उपाध्यक्ष, सह मंत्री, कोषाध्यक्ष, भवन मंत्री, प्याऊ संयोजक एवं चौकीदार संयोजक सहित 3 कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाएंगे। कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 16 जनवरी को होगा। हॉल मार्किंग को अनिवार्य करेगा सर्राफा संघ:- नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि सर्राफा व्यापार संघ आगामी दिनों में सभी कारोबारियों को हॉल मार्किंग ऑरनामेंट बेचने के लिए पाबंद करेगा। फिलहाल एक हॉल मार्किंग लैब प्राइवेट क्षेत्र में संचालित है। ज़रुरत होने पर सर्राफा संघ अपनी भी लैब स्थापित करेगा। इसके अलावा संघ की ओर से सामाजिक कार्यों को और गति दी जाएगी। जिसमें सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने तथा मेडिकल कैंप लगाना प्रस्तावित है। इन्हें वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
सर्राफा व्यापार संघ के चुनाव शनिवार को हुए, जिसमें राकेश गोयल अध्यक्ष चुने गए। सीधे मुकाबले में राकेश गोयल ने हेमेंद्र गोयल को 5 वोट से हराया।
.
चुनाव अधिकारी राजकुमार गोयल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी थे, जिसमें से राकेश गोयल को 47 और हेमेंद्र गोयल को 42 वोट मिले। राकेश गोयल दो दशक में तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वर्ष 2006-07 तथा 2018-19 में अध्यक्ष रह चुके हैं। ज्ञात रहे कि सर्राफा संघ का चुनाव दो साल में होता है। कोई भी अध्यक्ष लगातार दूसरी बार चुनाव में खड़ा नहीं हो सकता। इसके अलावा मंत्री पद पर नीरज बंसल निर्वाचित हुए।
नीरज ने 50 वोट लेकर प्रतिद्ध्ंदी हिमांशु बंसल को 11 वोट से हराया। हिमांशु बंसल को 39 वोट मिले। अध्यक्ष और मंत्री अपनी कार्यकारिणी को मनोनयन करेंगे। जिसमें उपाध्यक्ष, सह मंत्री, कोषाध्यक्ष, भवन मंत्री, प्याऊ संयोजक एवं चौकीदार संयोजक सहित 3 कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाएंगे। कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 16 जनवरी को होगा।