मनसा माताजी मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव आज
जयपुर | आमेर घाटी देवी का खोल स्थित मनसा माता मंदिर में रविवार को पौष बड़ा महोत्सव मनाया जाएगा। यहां 4 घंटे पंगत प्रसादी चलेगी। मंदिर की महिला महंत सुष्मिता भट्टाचार्य के सान्निध्य में उत्सव आयोजित किया जा रहा है। सेवायत रोहित शर्मा ने बताया कि सुबह पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद माता का विशेष शृंगार होगा और नवीन पोशाक धारण करवाई जाएगी। माता को सामूहिक आरती के साथ दाल के बड़े, हलवा, पुड़ी व सब्जी का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद भक्तों के लिए पंगत प्रसादी का आरंभ किया जाएगा। पौष बड़ा महोत्सव के चलते समूचे मंदिर परिसर को सजाया गया है। पौष बड़ा प्रसादी दोपहर बाद 3 बजे शुरू होगी, जो शाम 7 बजे तक चलेगी।
राज्य-शहर
वेलकम 2026NEW
भास्कर खास
क्रिकेट
DB ओरिजिनल
स्पोर्ट्स
बॉलीवुड
जॉब - एजुकेशन
बिजनेस
लाइफस्टाइल
जीवन मंत्र
वुमन
देश
विदेश
राशिफल
टेक - ऑटो
फेक न्यूज एक्सपोज़
ओपिनियन
मैगजीन
लाइफ - साइंस
यूटिलिटी