मावठ से लहलहाईं फसलें, किसानों के चेहरे खिले
बीकानेर | नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुई मावठ से रबी की फसलों में रौनक आ गई है। किसानों के लिए आसमान से राहत की मावठ बरसी, जिससे किसानों के चेहरे खिले। दिसंबर में अधिक ठंड नहीं होने से क्षेत्र के किसानों को मावठ का बेसब्री से इंतजार था। किसानों ने सीजन की पहली मावठ को फसलों के लिए अमृत समान बताते हुए कहा कि इससे रबी की फसलों की बढ़वार में फायदा मिलेगा। मावठ से फसलों में अच्छी बढ़वार शुरू हो जाएगी और सिंचाई की भी कम जरुरत पड़ेगी। अब सर्दी में इजाफा होने के आसार है। संयुक्त निदेशक (कृषि) मदनलाल ने बताया कि जिला बीकानेर में रबी-25 में 5 लाख 60 हजार हेक्टर क्षेत्रफल में किसानों द्वारा रबी फसलों की बुवाई की गई है। रबी में सर्वाधिक क्षेत्रफल में किसानों द्वारा सरसों की फसल 2 लाख 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई, चना व गेहूं 1 लाख 07 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में, 41 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ईसबगोल, 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मेथी, 21 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जीरा की बुवाई हुई है। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले में लगभग 1500 हेक्टर क्षेत्रफल में फल वृक्ष बगीचा किसानों ने लगा रखे हैं। 750 हेक्टेयर क्षेत्र में अनार व 300 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खजूर फल वृक्ष बगीचा हेतु भी यह मावठ उचित बढ़वार व उत्पादन के लिए जीवन दायिनी साबित होगी।
बीकानेर | नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुई मावठ से रबी की फसलों में रौनक आ गई है। किसानों के लिए आसमान से राहत की मावठ बरसी, जिससे किसानों के चेहरे खिले। दिसंबर में अधिक ठंड नहीं होने से क्षेत्र के किसानों को मावठ का बेसब्री से इंतजार था।
.
किसानों ने सीजन की पहली मावठ को फसलों के लिए अमृत समान बताते हुए कहा कि इससे रबी की फसलों की बढ़वार में फायदा मिलेगा। मावठ से फसलों में अच्छी बढ़वार शुरू हो जाएगी और सिंचाई की भी कम जरुरत पड़ेगी। अब सर्दी में इजाफा होने के आसार है। संयुक्त निदेशक (कृषि) मदनलाल ने बताया कि जिला बीकानेर में रबी-25 में 5 लाख 60 हजार हेक्टर क्षेत्रफल में किसानों द्वारा रबी फसलों की बुवाई की गई है। रबी में सर्वाधिक क्षेत्रफल में किसानों द्वारा सरसों की फसल 2 लाख 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई, चना व गेहूं 1 लाख 07 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में, 41 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ईसबगोल, 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मेथी, 21 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जीरा की बुवाई हुई है।
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले में लगभग 1500 हेक्टर क्षेत्रफल में फल वृक्ष बगीचा किसानों ने लगा रखे हैं। 750 हेक्टेयर क्षेत्र में अनार व 300 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खजूर फल वृक्ष बगीचा हेतु भी यह मावठ उचित बढ़वार व उत्पादन के लिए जीवन दायिनी साबित होगी।