साइबर क्राइम के खिलाफ कोटा पुलिस की साइकिल रैली:आईजी बोले-सर्तकता ही बचाव, रैली में जवानों के परिवार और बच्चे हुए शामिल
कोटा में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस की ओर से रविवार सुबह साइबर अवेयरनेस साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद इस रैली में पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी, उनके परिवारजन और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य आमजन को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करना था। आज सुबह पुलिस लाइन कोटा सिटी से शुरू हुई यह साइकिल रैली ग्लोबल सर्किल, अग्रसेन चौराहा, सेवन वंडर होते हुए पुलिस लाइन पर आकर समाप्त हुई। रैली को आईजी और सिटी एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस जवानों के बच्चों को सम्मानित भी किया गया। रैली में पुलिसकर्मियों के साथ कोटा साइकिलिस्ट समूह के सदस्य भी शामिल रहे। कोटा रेंज के आईजी राजेंद्र गोयल ने बताया कि आज के दौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और इसमें पढ़े-लिखे, समझदार लोग भी शिकार हो रहे हैं। डॉक्टर, इंजीनियर और यहां तक कि पुलिस अधिकारी भी साइबर ठगी का शिकार बन जाते हैं। ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने कहा कि यदि इस रैली के माध्यम से 500 लोग भी साइबर अपराध के प्रति सतर्क हो जाते हैं, तो यह कार्यक्रम अपनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेगा। कोटा शहर एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाला अपराध साइबर क्राइम है। लालच और लापरवाही के कारण लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। यदि हम सतर्क रहें और सही जानकारी रखें, तो साइबर अपराध से बचा जा सकता है। उन्होंने ठंड के मौसम में भी रैली में शामिल होने वाले बच्चों, महिलाओं और पुरुषों का आभार जताया।
कोटा में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस की ओर से रविवार सुबह साइबर अवेयरनेस साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद इस रैली में पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी, उनके परिवारजन और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य आमजन को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करना था। आज सुबह पुलिस लाइन कोटा सिटी से शुरू हुई यह साइकिल रैली ग्लोबल सर्किल, अग्रसेन चौराहा, सेवन वंडर होते हुए पुनः पुलिस लाइन पर समाप्त हुई। रैली को आईजी और सिटी एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस जवानों के बच्चों को सम्मानित भी किया गया। रैली में पुलिसकर्मियों के साथ कोटा साइकिलिस्ट समूह के सदस्य भी शामिल रहे। कोटा रेंज के आईजी राजेंद्र गोयल ने बताया कि आज के दौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है और इसमें पढ़े-लिखे, समझदार लोग भी शिकार हो रहे हैं। डॉक्टर, इंजीनियर और यहां तक कि पुलिस अधिकारी भी साइबर ठगी का शिकार बन जाते हैं। ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने कहा कि यदि इस रैली के माध्यम से 500 लोग भी साइबर अपराध के प्रति सतर्क हो जाते हैं, तो यह कार्यक्रम अपनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेगा। कोटा शहर एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाला अपराध साइबर क्राइम है। लालच और लापरवाही के कारण लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। यदि हम सतर्क रहें और सही जानकारी रखें, तो साइबर अपराध से बचा जा सकता है। उन्होंने ठंड के मौसम में भी रैली में शामिल होने वाले बच्चों, महिलाओं और पुरुषों का आभार जताया।