सावित्रीबाई फुले को याद किया, पौषबड़ा हुआ
सीकर | दादी चौक स्थित शिव-सेवा समिति प्रांगण में नेताजी ग्रुप के तत्वावधान में शिक्षिका व समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती को लेकर पौषबड़ा व पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लेकर उनके सामाजिक योगदान को नमन किया। पौष बड़ा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने नारी शिक्षा, सामाजिक समानता, कुरीतियों के विरोध तथा वंचित वर्गों के उत्थान में सावित्रीबाई फुले की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्षमय जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
सीकर | दादी चौक स्थित शिव-सेवा समिति प्रांगण में नेताजी ग्रुप के तत्वावधान में शिक्षिका व समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती को लेकर पौषबड़ा व पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गय
.
इसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लेकर उनके सामाजिक योगदान को नमन किया। पौष बड़ा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने नारी शिक्षा, सामाजिक समानता, कुरीतियों के विरोध तथा वंचित वर्गों के उत्थान में सावित्रीबाई फुले की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्षमय जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।