उदयपुर में रेस्टोरेंट में लगी आग, अफरा-तफरी मची:करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, धुएं को निकालने के लिए लगाई मशीन
उदयपुर के शोभागपुरा इलाके में गुरुवार रात को रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। अचानक रेस्टोरेंट के अंदर से धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर कर्मियों ने रेस्टोरेंट के अंदर फैले धुएं को निकालने के लिए मशीन लगाई। आग लगने के दौरान आसपास की दुकानों में अफरा तफरी मच गई। घटना गुरुवार की रात करीब 8 बजे कबाब एंड करीज रेस्टोरेंट की है। शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान यह भी सामने आया कि रेस्टोरेंट की चिमनी में लंबे समय से जमा ल्यूब्रिकेंट्स और चिकनाई के कारण आग तेजी से फैल गई। आग से अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई। करीब 10 लाख रुपए का नुकसान होने का आकलन लगाया जा रहा है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई सबसे राहत की बात यह रही कि आग लगते ही लोग सतर्क हो गए और रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोग समय रहते बाहर निकल गएए। इससे किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। आसपास के दुकानदारों ने भी समय पर सहयोग किया और मौके पर मौजूद लोगों ने पहले खुद नियंत्रण का प्रयास किया, उसके बाद फायर टीम ने मोर्चा संभाला। नगर निगम की 2 फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर नियंत्रण के बाद भी रेस्टोरेंट के भीतर फैले धुएं को बाहर निकालने के लिए मशीन लगानी पड़ी। इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
उदयपुर के शोभागपुरा इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हडकंप मच गया। अचानक रेस्टोरेंट के भीतर से धुएं का गुबार उठने लगा। इसके बाद आग बढ़ गई। मौके पर पहुंची नगर निगम की फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। अंदर भरे को धुएं को बाहर निकालने के लिए मशीन भी लगानी पड़ी। आस-पास की दुकानों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना कबाब एंड करीज़ रेस्टारेंट की है। अचानक उठे धुएं ने लोगों को ही नहीं बल्कि आसपास के दुकानदारों को भी डरा दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जबकि यह भी सामने आया कि रेस्टोरेंट की चिमनी में लंबे समय से जमा लुब्रिकेट्स और चिकनाई के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे भीतर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जलकर खराब हो गई। नुकसान का आंकलन करीब 10 लाख रुपये के आसपास बताया जा रहा है। सबसे राहत की बात यह रही कि आग लगते ही लोग सतर्क हो गए और रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आसपास के दुकानदारों ने भी समय पर सहयोग किया और मौके पर मौजूद लोगों ने पहले खुद नियंत्रण का प्रयास किया, उसके बाद फायर टीम ने मोर्चा संभाला। नगर निगम की 2 फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर नियंत्रण के बाद भी रेस्टोरेंट के भीतर फैले घने धुएं को बाहर निकालने के लिए मशीन लगानी पड़ी। इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।