किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रिंस की छात्राओं ने जीते पदक
झुंझुनूं | खेलो इंडिया के तहत इंदौर में आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल की 5 छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। संस्था निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और खेल मंत्रालय के निर्देशन में इंदौर पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें तनु कुमारी नेहरा ने 60 किलो वर्ग में स्वर्ण, दीपिका ने 52 किलो भार में कांस्य पदक, खुशी ने 37 किलो व नाईशा और आराध्या ने 46 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीते। इसमें राजस्थान ने ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी तमिलनाडु में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी, कोच संदीप कुमार योगी आदि मौजूद थे।
झुंझुनूं | खेलो इंडिया के तहत इंदौर में आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल की 5 छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। संस्था निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि स्पोर
.
जिसमें तनु कुमारी नेहरा ने 60 किलो वर्ग में स्वर्ण, दीपिका ने 52 किलो भार में कांस्य पदक, खुशी ने 37 किलो व नाईशा और आराध्या ने 46 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीते। इसमें राजस्थान ने ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
चयनित खिलाड़ी तमिलनाडु में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी, कोच संदीप कुमार योगी आदि मौजूद थे।