बॉलीवुड नाइट में बादल-बिजली ने भी डाला तड़का
भास्कर संवाददाता | पाली नए साल की अगवानी की सबसे बड़ी रौनक डिस्ट्रिक्ट क्लब परिसर में थी। क्योंकि यहीं शहर का सबसे बड़ा जश्न था। जश्न के दौरान होती रही बारिश ने शुरुआत में जश्न का रोमांच बढ़ा दिया। भले ही तीन बार प्रस्तुति रोकनी पड़ी। पहली प्रस्तुति 10.12 बजे मंच पर उतरी। रात 10.32 बजे बारिश ने दस्तक दे दी। सोनल, अहाना चटर्जी, दीपिका और द वेलवेट कोड ने गायकी से जादू बिखेरा। गोरी हैं कलाइयां..., हरी चूड़ियां..., नगाड़ा-नगाड़ा... और धूम मचा ले जैसे ब्लॉकबस्टर गानों पर क्लब के शहरवासियों को झूमने को मजबूर कर दिया। रात 11.20 पर जैसे ही संगीत दोबारा गूंजा, जोश दोगुना हो गया। रात 11.43 पर बजे आई एम अ डिस्को डांसर पर सब थिरकने लगे। जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजे, पूरा परिसर हैप्पी न्यू ईयर से और आतिशबाजी से गूंज उठा। नए साल की पहली बड़ी एंट्री बॉलीवुड सिंगर पीयूष की रही। रात 12.05 बजे मंच पर आते ही उन्होंने वो लम्हे, वो यादें...और भीगी-भीगी... जैसे गानों से समां बांध दिया। जश्न अभी जारी ही था कि रात 12.20 बजे बारिश शुरू हो गई। 12.41 बजे तक तेज बौछारों के कारण लोग क्लब हॉल की ओर रुख करने लगे।
.
नए साल की अगवानी की सबसे बड़ी रौनक डिस्ट्रिक्ट क्लब परिसर में थी। क्योंकि यहीं शहर का सबसे बड़ा जश्न था। जश्न के दौरान होती रही बारिश ने शुरुआत में जश्न का रोमांच बढ़ा दिया। भले ही तीन बार प्रस्तुति रोकनी पड़ी। पहली प्रस्तुति 10.12 बजे मंच पर उतरी। रात 10.32 बजे बारिश ने दस्तक दे दी।
सोनल, अहाना चटर्जी, दीपिका और द वेलवेट कोड ने गायकी से जादू बिखेरा। गोरी हैं कलाइयां..., हरी चूड़ियां..., नगाड़ा-नगाड़ा... और धूम मचा ले जैसे ब्लॉकबस्टर गानों पर क्लब के शहरवासियों को झूमने को मजबूर कर दिया। रात 11.20 पर जैसे ही संगीत दोबारा गूंजा, जोश दोगुना हो गया। रात 11.43 पर बजे आई एम अ डिस्को डांसर पर सब थिरकने लगे। जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजे, पूरा परिसर हैप्पी न्यू ईयर से और आतिशबाजी से गूंज उठा। नए साल की पहली बड़ी एंट्री बॉलीवुड सिंगर पीयूष की रही। रात 12.05 बजे मंच पर आते ही उन्होंने वो लम्हे, वो यादें...और भीगी-भीगी... जैसे गानों से समां बांध दिया। जश्न अभी जारी ही था कि रात 12.20 बजे बारिश शुरू हो गई। 12.41 बजे तक तेज बौछारों के कारण लोग क्लब हॉल की ओर रुख करने लगे।