धौलपुर में भाभी की नाक काटने वाला देवर गिरफ्तार:प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में किया था हमला
धौलपुर जिले के तसीमों गांव में प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवर पर शांति भंग करने का आरोप है। यह घटना बुधवार 7 जनवरी को हुई। देवर-देवरानी और जेठानी के बीच बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस झगड़े के दौरान आरोपी देवर ने अपनी भाभी की नाक पर हमला कर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर सैंपऊ थाने पर मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करवाया गया। चिकित्सा अधिकारी ने चोटों को प्रथम दृष्टया साधारण प्रकृति का बताया है। इसी आधार पर पुलिस ने पीड़िता के देवर रोहित को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और अनुसंधान किया जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
धौलपुर जिले के तसीमों गांव में प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवर पर शांति भंग करने का आरोप है।
.
यह घटना बुधवार 7 जनवरी को हुई। देवर-देवरानी और जेठानी के बीच बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस झगड़े के दौरान आरोपी देवर ने अपनी भाभी की नाक पर हमला कर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर सैंपऊ थाने पर मामला दर्ज कराया गया।
जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करवाया गया। चिकित्सा अधिकारी ने चोटों को प्रथम दृष्टया साधारण प्रकृति का बताया है। इसी आधार पर पुलिस ने पीड़िता के देवर रोहित को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और अनुसंधान किया जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।