मावठ की दस्तक : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, शहर व गांवों में हल्की बारिश
भास्कर न्यूज| जैसलमेर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। दिनभर बादल छाए रहे दोपहर में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सीजन की पहली मावठ के साथ ही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हल्की बारिश और आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ। बुधवार सुबह शहर, नाचना नहरी क्षेत्र के नाचना, पांचे का तला, अवाय, भदड़िया, सांकड़िया, भारेवाला व मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। बुधवार को मौसम में आए बदलाव से दिन के पारे में 2 डिग्री की गिरावट हुई। लेकिन मंगलवार रात का पारा 2 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 1.2 डिग्री ऊपर रहा। जबकि रात का पारा सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ। दिन व रात के पारे में 11 डिग्री का अंतर रहा। नए साल पर न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। रात का पारा सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर पहुंचा
.
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। दिनभर बादल छाए रहे दोपहर में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सीजन की पहली मावठ के साथ ही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हल्की बारिश और आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ।
बुधवार सुबह शहर, नाचना नहरी क्षेत्र के नाचना, पांचे का तला, अवाय, भदड़िया, सांकड़िया, भारेवाला व मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। बुधवार को मौसम में आए बदलाव से दिन के पारे में 2 डिग्री की गिरावट हुई। लेकिन मंगलवार रात का पारा 2 डिग्री बढ़ गया।
अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 1.2 डिग्री ऊपर रहा। जबकि रात का पारा सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ। दिन व रात के पारे में 11 डिग्री का अंतर रहा। नए साल पर न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। रात का पारा सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर पहुंचा