प्रकाश पर्व; भाई घनईया सिंह की याद में गुरुद्वारे में खोली डिस्पेंसरी
गुरु गोविंद सिंहजी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरुद्वारा साहिब राजापार्क में डिस्पेंसरी की स्थापना की गई। ये डिस्पेंसरी भाई घनईया सिंह के नाम पर संचालित होगी। भाई घनईया सिंह सिख सेना में वैद्य थे। इन्होंने मुगलों व सिख सेना के बीच हुए युद्ध में बिना भेदभाव के घायल सिपाहियों का उपचार किया। इनमें मुगल सिपाही भी शामिल थे। जब घनईया सिंह से पूछा गया कि आप तो सिख सेना के साथ में हो तो उनका जवाब था मैं मानवता के साथ हूं। सिपाही अपनी जगह युद्ध करें लेकिन मानवता सिक्खी की पहचान है। इसलिए दोनों ही सेनाओं के फौजियों का उपचार करूंगा। {पंजाबी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर सिंह बग्गा ने बताया कि अरदास मुख्य ग्रंथी जगदीश सिंह ने की। रिटायर्ड जज जीएस होरा, गुरुद्वारा राजा पार्क के मैनेजर बलजीत सिंह, यूथ विंग के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राजस्थान सिख बोर्ड के कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह, सेंट सोल्जर अकादमी के सचिव गुरचरण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। गुरुद्वारा साहिब में सजा कीर्तन दरबार राजापार्क गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार सजाए गए। गुरद्वारा सचिव गुरमीत सिंह व यूथ विंग के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शंटी ने बताया सुबह अमृतवेले नितनेम के पाठ हुए और आसा की वार व शब्द कीर्तन भाई सतनाम सिंह कुहड़का दरबार साहिब अमृतसर वालों ने किया। इस अवसर में विधायक कालीचरण सराफ, सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, अल्प संख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह, पूर्व पार्षद बलदेव सिंह, सिख बोर्ड के सचिव मनिंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 30 जनवरी से शुभारंभ {रोजाना विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम बैठेगी। {4 डॉक्टर्स करेंगे जांच। {दवाइयां भी निशुल्क मिलेगी। युद्ध में घायल सिपाहियों का घनईया सिंह ने किया था उपचार
गुरु गोविंद सिंहजी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरुद्वारा साहिब राजापार्क में डिस्पेंसरी की स्थापना की गई। ये डिस्पेंसरी भाई घनईया सिंह के नाम पर संचालित होगी। भाई घनईया सिंह सिख सेना में वैद्य थे। इन्होंने मुगलों व सिख सेना के बीच हुए य
.
{पंजाबी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर सिंह बग्गा ने बताया कि अरदास मुख्य ग्रंथी जगदीश सिंह ने की। रिटायर्ड जज जीएस होरा, गुरुद्वारा राजा पार्क के मैनेजर बलजीत सिंह, यूथ विंग के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राजस्थान सिख बोर्ड के कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह, सेंट सोल्जर अकादमी के सचिव गुरचरण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
गुरुद्वारा साहिब में सजा कीर्तन दरबार
राजापार्क गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार सजाए गए। गुरद्वारा सचिव गुरमीत सिंह व यूथ विंग के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शंटी ने बताया सुबह अमृतवेले नितनेम के पाठ हुए और आसा की वार व शब्द कीर्तन भाई सतनाम सिंह कुहड़का दरबार साहिब अमृतसर वालों ने किया। इस अवसर में विधायक कालीचरण सराफ, सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, अल्प संख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह, पूर्व पार्षद बलदेव सिंह, सिख बोर्ड के सचिव मनिंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।