एयरबैग खुलने से बिजनेसमैन की जान बची, पत्नी की मौत:फ्रैक्चर पैर का प्लास्टर कटवाने आई थी, हाईवे पर डंपर में घुसी कार
भरतपुर में हाईवे किनारे खड़े एक डंपर में कार जा घुसी। एयरबैग खुलने से बिजनेसमैन होटल मालिक की जान बच गई, वहीं पत्नी की मौत हो गई। महिला के पैर में फ्रैक्चर होने से प्लास्टर चढ़ा हुआ था, जिसे कटवाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में NH-21 पर बीच शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। महिला पति के साथ प्लास्टर कटवाकर लौट रही थी डेहरा मोड़ चौकी इंचार्ज एदल सिंह ने बताया- मौलौनी गांव निवासी गौरव (32) अपनी पत्नी पूजा (30) के पैर का प्लास्टर कटवाने के लिए भरतपुर आया था। इलाज के बाद दोनों कार से वापस अपने गांव मौलौनी लौट रहे थे। इसी दौरान डहरा और पहरसर गांव के के बीच उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा टकराई। एयरबैग खुलने से पति की जान बची, पत्नी की मौत हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से दोनों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। एयरबैग खुलने से गौरव की जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी की मौत के बाद हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बैठा गौरव रोता रहा। जिसे सूचना पर पहुंचे परिजनों ने संभाला। घर पर स्लिप होने से हुआ था पैर फ्रैक्चर जानकारी के अनुसार, करीब 20 दिन पहले घरेलू काम करते समय स्लिप हो गई थी। भरतपुर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। पैर में फ्रैक्चर था। इसलिए उसके पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ था। शुक्रवार (2 जनवरी) को गौरव पत्नी के पैर का प्लास्टर कटवाने के लिए कार से भरतपुर आया था। प्लास्टर कटवाने के बाद वापस लौटते समय हादसा हो गया। 8 साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार मौलौनी गांव में पुल के पास गौरव की गंगा के नाम से होटल है। गौरव ने बताया-उसके दो बच्चे हैं। जिसमें बड़ा बच्चा 6 साल का है और छोटी बेटी 2 साल की है। पूजा और गौरव की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी।
भरतपुर के लखनपुर थाना इलाके एक कार एक ट्रक से टकरा गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला अपने पति के साथ भरतपुर अपने पैर का प्लास्टर कटवाने के लिए आई थी। इस दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। महिला पति के साथ पैर का प्लास्टर करवा कर जा रही थी डेहरा मोड़ चौकी इंचार्ज एदल सिंह ने बताया कि पूजा शर्मा (26) निवासी आमोली साल के पैर में फ्रेक्चर हो गया था। पूजा अपने पति गौरव शर्मा के साथ प्लास्टर कटवाने के लिए भरपतुर आई थी। गौरव अपनी पत्नी के पैर का फ्रेक्चर कटवाकर वापस अपने गांव जा रहा था। इस दौरान डेहरा मोड़ और पहरसर के बीच HP पेट्रोल पंप के पास गौरव की कार के ट्रक से टकरा गई। कार ट्रक से टकराई घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पूजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरव शर्मा के भी काफी चोटें आई हैं। उसका इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है। पूजा और गौरव के दो बच्चे हैं गौरव ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। जिसमें बड़ा बच्चा 6 साल का है और छोटी बेटी 2 साल की है। पूजा और गौरव की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। पूजा के पैर में फ्रेक्चर था। इसलिए उसके पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ था। उसका इलाज भरतपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।