मां ने बेटे-बेटी की गला काटकर हत्या की:पति को फोन कर कहा- मैंने बच्चों को मार दिया, खुद भी जहर खाया
भीलवाड़ा में मां ने अपने दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बच्चों को मारकर महिला ने खुद जहर खा लिया। महिला गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट है। घटना रविवार सुबह मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव की है। घटना के दौरान महिला का पति घर पर नहीं था। बच्चों को मारने के बाद उसने पति को फोन कर कहा- 'मैंने बच्चों को मार दिया है।' बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित है। इसी कारण वह परेशान थी। मांडलगढ़ DSP बाबूलाल बिश्नोई ने बताया- मांडलगढ़ क्षेत्र के मानपुर में महिला ने दो बच्चों का मर्डर कर दिया है। महिला ने भी जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। FSL टीम ने सबूत जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। दोनों बच्चों का गला काटा घटना मानपुरा में टेंट का बिजनेस करने वाले राजू तेली के घर हुई है। पुलिस के अनुसार, राजू की पत्नी संजू देवी (35) ने रविवार सुबह बेटी नेहा (12) और बेटे भैरू (7) की गला काटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद उसने पति को फोन कर घटना के बारे में जानकारी भी दी। उसने पति से कहा- मैंने दोनों बच्चों को मार दिया है। मैं खुद जहर खाकर मर रही हूं। मैं कैंसर से परेशान हो चुकी हूं। राजू ने तुरंत इसकी सूचना अपने पड़ोसियों को दी। छत से घर के अंदर घुसे पड़ोसी राजू के कहने पर पड़ोसी उसके घर पहुंचे, लेकिन गेट बंद थे। उन्होंने संजू देवी को काफी आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कुछ लोग छत पर चढ़कर घर के अंदर उतरे। वहां संजू अपने दोनों बच्चों के पास बेसुध मिली। बच्चे खून से लथपथ थे। उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजू को सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। डॉक्टर्स के अनुसार उसने जहरीला पदार्थ खाया है। देखें तस्वीरें…
भीलवाड़ा में एक मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर खुद जहर खा लिया। गंभीर हालत में मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के दौरान दौरान पिता घर से बाहर टेंट लगाने गया था। जानकारी के अनुसार महिला को कैंसर है। इस कारण वो परेशान थी। मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव का है। यहां टेंट का व्यवसाय करने वाले राजू तेली की पत्नी संजू देवी ने आज अपने 12 साल के बेटे भैरू और 7 साल की बेटी नेहा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। महिला की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर अपडेट की जा रही है...