बादलों की वजह से पारा बढ़ा नए साल से शीत लहर चलेगी
भास्कर न्यूज | बालोतरा मौसम में आए बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। नए साल में अब शीत लहर की संभावना है। रविवार को बादलों की वजह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम पारा 28.5 और न्यूनतम 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों के मुकाबले अब दिन और रात का पारा बढ़ा है। सुबह के समय इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे लोग ऊनी कपड़ों से लदे हुए गुजर रहे है। मौसम विभाग ने नए साल में शीत लहर की संभावना जताई है। दिसंबर के अंतिम दिन तक तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदान इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। इन दिनों सर्दी तेज हुई है। इससे रबी की फसलों को फायदा होगा। जीरा, ईसबगोल, रायड़ा सहित सभी रबी फसलों के लिए सर्दी फायदेमंद है।
.
मौसम में आए बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। नए साल में अब शीत लहर की संभावना है।
रविवार को बादलों की वजह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम पारा 28.5 और न्यूनतम 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों के मुकाबले अब दिन और रात का पारा बढ़ा है। सुबह के समय इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे लोग ऊनी कपड़ों से लदे हुए गुजर रहे है।
मौसम विभाग ने नए साल में शीत लहर की संभावना जताई है। दिसंबर के अंतिम दिन तक तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदान इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। इन दिनों सर्दी तेज हुई है। इससे रबी की फसलों को फायदा होगा। जीरा, ईसबगोल, रायड़ा सहित सभी रबी फसलों के लिए सर्दी फायदेमंद है।