राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की हुई शुरुआत, शून्य मृत्यु मार्ग पर जोर
भीलवाड़ा | भीलवाड़ा में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस वर्ष शून्य मृत्यु मार्ग विजन के तहत सुरक्षा माह की थीम “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” रखी गई है। शुक्रवार को शहर के व्यस्ततम चौराहे सिटी कंट्रोल रूम के बाहर यातायात नियमों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीएम प्रतिभा देवतिया और एएसपी पारस जैन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक यातायात मनीष चारण, हेमंत, यातायात निरीक्षक बाबूलाल, परिवहन निरीक्षक शिवचरण मीणा, अन्य अधिकारी और आमजन मौजूद रहे। प्रदर्शनी में सड़क यातायात नियमों और आम लापरवाहियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। वीडियो और विजुअल्स के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा। यह प्रदर्शनी पूरे सड़क सुरक्षा माह तक जारी रहेगी, लोगों को सुरक्षित मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
भीलवाड़ा | भीलवाड़ा में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस वर्ष शून्य मृत्यु मार्ग विजन के तहत सुरक्षा माह की थीम “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” रखी गई है।
.
शुक्रवार को शहर के व्यस्ततम चौराहे सिटी कंट्रोल रूम के बाहर यातायात नियमों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीएम प्रतिभा देवतिया और एएसपी पारस जैन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक यातायात मनीष चारण, हेमंत, यातायात निरीक्षक बाबूलाल, परिवहन निरीक्षक शिवचरण मीणा, अन्य अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में सड़क यातायात नियमों और आम लापरवाहियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। वीडियो और विजुअल्स के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा। यह प्रदर्शनी पूरे सड़क सुरक्षा माह तक जारी रहेगी, लोगों को सुरक्षित मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।