नवलसागर में जिले का पहला म्यूजिकल फाउंटेन इसी साल
बूंदी| नवलसागर झील में म्यूजिकल फाउंटेन की सौगात बंूदी के लोगों को मिलेगी। यहां आने वाले देशी व विदेशी पर्यटक इसे देखकर रोमांचित होंगे। सैलानियों व आमजन को बूंदी के इतिहास से भी रूबरू कराया जाएगा। नवलसागर में केंद्र सरकार की म्यूजिकल फाउंटेन वाटर स्क्रीन एवं मल्टीमीडिया स्थापना के तहत कार्य करवाया जा रहा है। इसकी लागत 4 करोड़ 30 लाख रुपए है। इसके तहत वर्तमान में नवलसागर झील में म्यूजिकल फाउंटेन स्थापना का काम चल रहा है, जो लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। यह जिले का पहला म्यूजिकल फाउंटेन सिस्टम है। फाउंटेन के सामने ही आमजन के बैठने के लिए नगर परिषद की ओर से सीटिंग एरिया बनाया गया है। प्लेटफार्म तैयार करवाया जा रहा है। ऐतिहासिक स्थल दिखेंगे : नवलसागर में म्यूजिकल फाउंटेन कार्य के दौरान प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम लगेगा। स्क्रीन पर बूंदी के मुख्य ऐतिहासिक स्थल नजर आएंगे। इसमें गढ़ पैलेस, कुंड, बावड़ियां, मंदिर, रामगढ़ टाइगर रिजर्व व ऐतिहासिक दरवाजे सहित कई स्थलों को इसमें शामिल किया जाएगा। ^यह केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है। इसका कार्य तीव्र गति से चल रहा है। नए साल में लोगों को म्यूजिकल फाउंटेन की लोगों को सौगात मिलेगी। लोगों के लिए यह मुख्य आकर्षण होगा। - प्रेमशंकर सैनी, पर्यटन अधिकारी, बूंदी
बूंदी| नवलसागर झील में म्यूजिकल फाउंटेन की सौगात बंूदी के लोगों को मिलेगी। यहां आने वाले देशी व विदेशी पर्यटक इसे देखकर रोमांचित होंगे। सैलानियों व आमजन को बूंदी के इतिहास से भी रूबरू कराया जाएगा।
.
नवलसागर में केंद्र सरकार की म्यूजिकल फाउंटेन वाटर स्क्रीन एवं मल्टीमीडिया स्थापना के तहत कार्य करवाया जा रहा है। इसकी लागत 4 करोड़ 30 लाख रुपए है। इसके तहत वर्तमान में नवलसागर झील में म्यूजिकल फाउंटेन स्थापना का काम चल रहा है, जो लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। यह जिले का पहला म्यूजिकल फाउंटेन सिस्टम है। फाउंटेन के सामने ही आमजन के बैठने के लिए नगर परिषद की ओर से सीटिंग एरिया बनाया गया है।
प्लेटफार्म तैयार करवाया जा रहा है। ऐतिहासिक स्थल दिखेंगे : नवलसागर में म्यूजिकल फाउंटेन कार्य के दौरान प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम लगेगा। स्क्रीन पर बूंदी के मुख्य ऐतिहासिक स्थल नजर आएंगे। इसमें गढ़ पैलेस, कुंड, बावड़ियां, मंदिर, रामगढ़ टाइगर रिजर्व व ऐतिहासिक दरवाजे सहित कई स्थलों को इसमें शामिल किया जाएगा।
^यह केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है। इसका कार्य तीव्र गति से चल रहा है। नए साल में लोगों को म्यूजिकल फाउंटेन की लोगों को सौगात मिलेगी। लोगों के लिए यह मुख्य आकर्षण होगा।
- प्रेमशंकर सैनी, पर्यटन अधिकारी, बूंदी