भीलवाड़ा में सुबह कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन:दिन में सर्दी से राहत, अगले दो दिन और बढे़गी ठंड
भीलवाड़ा शहर सहित जिले में रविवार सुबह से ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। सुबह के समय सर्द हवाओं के साथ हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिससे लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। बीते 24 घंटों में तापमान में आई गिरावट के बाद सुबह और रात का मौसम पहले की तुलना में ज्यादा ठंडा हो गया है। पिछले कुछ दिनों के मौसम पर नजर डालें तो दिन के समय धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड का असर फिर बढ़ जाता है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का एहसास तेज हो गया है। आगामी दो दिनों में न्यूनतम पारे में और गिरावट होगी मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान भीलवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि जिले में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर और तेज हो जाएगा। आसमान साफ रहने की उम्मीद है, जिससे दिन में धूप रहेगी, लेकिन रात में ठिठुरन बढ़ सकती है। डॉक्टरों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ठंड बढ़ने से सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। चिकित्सकों ने सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। आने वाले दिनों में ठंड के साथ सुबह और रात में कोहरा भी छाने की संभावना जताई जा रही है।
भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर पहले की तुलना में ज्यादा महसूस होने लगा है। भीलवाड़ा की सुबह सर्द होने के साथ ही अब कोहरे में लिपटी हुई होने लगी है,मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना जताई है। दिन में धूप शाम होते ही सर्दी का सितम दिन के समय धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत है, लेकिन शाम ढलते ही सर्दी का एहसास फिर से बढ़ जाता है। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवा का असर साफ नजर आ रहा है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते आमजन अपनी दिनचर्या में भी सतर्कता बरतते दिख रहे हैं। तापमान में दर्ज हुई गिरावट बीते 24 घंटों के मौसम आंकड़ों के अनुसार शनिवार को भीलवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23. 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह शाम के तापमान में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा जिले में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे रात और सुबह के समय ठंड और ज्यादा महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समय तापमान में उतार-चढ़ाव सामान्य प्रक्रिया है।आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है, जिससे दिन के समय धूप बनी रहेगी, लेकिन रात के समय ठंड बढ़ सकती है। डॉक्टर बोले सतर्क रहें लगातार बदलते मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ठंड बढ़ने के कारण सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनने और ठंडी हवा से बचने की सलाह दी जा रही है।भीलवाड़ा में ठंड धीरे-धीरे असर दिखा रही है, ठंड के साथ ही सुबह ओर रात में कोहरा भी छाया रहेगा।आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है