धूप खिलने से मिली राहत, शाम को शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी
बारां| जिलेभर में मौसम में बदलाव आया है। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। वहीं धूप निकलने से कोहरे का असर भी कम हुआ है। हालांकि सुबह ओर शाम को शीतलहर के कारण सर्दी का सितम जारी है। शहर में शनिवार को सुबह से धूप खिली रही। दिनभर धूप खिली रहने से वातावरण में गर्माहट बनी रही। ऐसे में लोग धूप में खड़े रहकर सर्दी से बचाव का जतन करते रहे। वहीं, सुबह 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण पश्चिम हवा चली। इस दौरान 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके आए। वहीं दिन ढलने के बाद हवा का रूख बदलकर उत्तर पश्चिमी हो गया। इस दौरान शीतलहर लहर का दौर भी तेज हो गया। इसके चलते वातावरण में गलन का असर भी बढ़ गया। इस दौरान शनिवार को अधिकतम तापमान शुक्रवार के 17.4 डिग्री के मुकाबले शनिवार को 3.1 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। आगे क्या-तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आगामी 1-2 दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट ओर कोहरा रहने की संभावना है। वहीं सर्द हवा के जोर से सर्दी का असर बना रहेगा। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
बारां| जिलेभर में मौसम में बदलाव आया है। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। वहीं धूप निकलने से कोहरे का असर भी कम हुआ है। हालांकि सुबह ओर शाम को शीतलहर के कारण सर्दी का सितम जारी है।
.
शहर में शनिवार को सुबह से धूप खिली रही। दिनभर धूप खिली रहने से वातावरण में गर्माहट बनी रही। ऐसे में लोग धूप में खड़े रहकर सर्दी से बचाव का जतन करते रहे। वहीं, सुबह 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण पश्चिम हवा चली। इस दौरान 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके आए। वहीं दिन ढलने के बाद हवा का रूख बदलकर उत्तर पश्चिमी हो गया। इस दौरान शीतलहर लहर का दौर भी तेज हो गया।
इसके चलते वातावरण में गलन का असर भी बढ़ गया। इस दौरान शनिवार को अधिकतम तापमान शुक्रवार के 17.4 डिग्री के मुकाबले शनिवार को 3.1 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। आगे क्या-तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आगामी 1-2 दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट ओर कोहरा रहने की संभावना है। वहीं सर्द हवा के जोर से सर्दी का असर बना रहेगा। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।