चौमूं में पत्थरबाजों के यहां चला बुलडोजर:अतिक्रमण तोड़ने के दौरान हथियार मिले; कई बिल्डिंग सील, पहले दिया था नोटिस
चौमूं (जयपुर) में हुए बवाल के आरोपियों के घरों में अवैध अतिक्रमण पर शुक्रवार को बुलडोजर चला। पुलिस-प्रशासन ने शहर में इमाम चौक जाने वाले मार्ग और पठानों के मोहल्ले में अवैध निर्माणों को तोड़ा और 3 बिल्डिंग को सील किया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस को एक एयरगन और धारदार हथियार भी मिले। इससे पहले अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया था। इसके बाद बिल्डिंग पर निशान लगाए गए थे। दरअसल, 25 दिसंबर को चौमूं बस स्टैंड स्थित मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पत्थरबाजों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। घटना में 6 पुलिसवालों के सिर पर चोट आई थी। तनाव के चलते कस्बे में दो दिन इंटरनेट भी बंद रहा था। 24 आरोपियों के घर और बूचड़खानों पर कार्रवाई पुलिस ने पत्थरबाजों के घरों और अवैध बूचड़खानों पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा था। नोटिस की मियाद 31 दिसंबर को पूरी हो गई थी। आज कार्रवाई में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। ये कार्रवाई ऑपरेशन क्लीन की गई। अब देखिए- ऑपरेशन क्लीन से जुड़े PHOTOS... .... चौमूं विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए... चौमूं में पत्थरबाजों के घर पर चलेगा बुलडोजर:अधिकांश मकानों पर लटके ताले, 19 गिरफ्तार; वीडियो से और आरोपियों की हो रही पहचान पुलिस ने 4 महीने समझाइश की,फिर भी नहीं माने पत्थरबाज:चौमूं बवाल के पीछे 40 साल पुराना विवाद, जबरन लगाई रेलिंग, हटाई तो पथराव पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजरे...
चौमूं शहर में अवैध निर्माण और पत्थरबाजों के ठिकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। शुक्रवार सुबह शहर के इमाम चौक जाने वाले मार्ग और पठानों के मोहल्ले में बिना नगर परिषद की अनुमति के बने अवैध निर्माणों पर 'बुलडोजर' चलाकर तोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। यह कार्रवाई 25 दिसंबर की रात चौमूं में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के बाद की जा रही है। चौमूं बस स्टैंड स्थित मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में पथराव में बदल गया। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया था। अब प्रशासन उपद्रवियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। मौके पर डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा, एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता, आईपीएस उषा यादव, चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा सहित कई अन्य थानों के एसएचओ मौजूद हैं। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत यह कार्रवाई कभी भी शुरू हो सकती है।