अजमेर में विवाहिता से घर में घुसकर रेप:बच्चों को जान से मारने की दी धमकी, अश्लील फोटो से किया ब्लैकमेल
अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक पर जबरदस्ती घर में घुसकर रेप करने और अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिनाय थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि डेढ़ साल पहले वह घर पर अकेली थी। तभी एक युवक घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। मोबाइल पर उसके फोटो वीडियो क्लिक किए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के द्वारा उसे अश्लील फोटो से ब्लैकमेल किया गया। लगातार उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए गए। परिवार की बदनामी के दर से पीड़िता चुप रही। पीड़ित ने आरोप लगाया की एक दिन आरोपी उसके पीहर में चोरी छुपे घर में घुस गया तभी मां ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। भिनाय थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत पर जांच में जुटी है। --- ये खबर भी पढ़ें अजमेर ब्लैकमेल-कांड आरोपियों को 32-साल बाद मिली सजा पर रोक:पोक्सो कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट ने स्थगित करते हुए जमानत दी अजमेर के बहुचर्चित अश्लील फोटो ब्लैकमेल कांड के आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब 32 साल बाद 20 अगस्त 2024 पॉक्सो कोर्ट इन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा के फैसले पर राजस्थान हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश जारी किया है। (पूरी खबर पढ़ें)
अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक पर जबरदस्ती घर में घुसकर रेप करने और अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत बने थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिनाय थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि डेढ़ साल पहले वह घर पर अकेली थी। तभी एक युवक घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। मोबाइल पर उसके फोटो वीडियो क्लिक किए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के द्वारा उसे अश्लील फोटो से ब्लैकमेल किया गया। लगातार उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए गए। परिवार के बदनामी के दर से चुप रही। पीड़ित ने आरोप लगाया की एक दिन आरोपी उसके पीहर में चोरी छुपे घर में घुस गया तभी मां ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। भिनाय थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत पर जांच में जुटी है।