दौसा में नए साल पर बारिश का अलर्ट:जिले में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी ने लोगों को ठिठुराया
दौसा जिले में कड़ाके की ठंड के साथ पिछले कई दिनों से घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सुबह 9 बजे विजिबिलिटी भी 100 मीटर के करीब रही। शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां शाम ढलने के साथ कोहरा और सर्द हवाएं जोर पकड़ती हैं, जिसका असर अगले दिन दोपहर तक बना रहता है। हालांकि दोपहर को धूप निकलने से मामूली राहत महसूस की जा रही है, लेकिन कड़ाके की ठंड का दौर बदस्तूर जारी है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जिले में रविवार तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। नए साल पर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने नए साल पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 जनवरी को जयपुर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसे में यदि बारिश होती है तो ठंड जोर पकड़ने के साथ न्यू ईयर का सेलिब्रेशन बिगाड़ सकती है।
दौसा जिले में कड़ाके की ठंड के साथ पिछले कई दिनों से घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सुबह 9 बजे विजिबिलिटी भी 100 मीटर के करीब रही। शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां शाम ढलने के साथ कोहरा और सर्द हवाएं जोर पकड़ती हैं, जिसका असर अगले दिन दोपहर तक बना रहता है। हालांकि दोपहर को धूप निकलने से मामूली राहत महसूस की जा रही है, लेकिन कडाके की ठंड का दौर बदस्तूर जारी है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जिले में रविवार तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। नए साल पर बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने नए साल पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 जनवरी को जयपुर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसे में यदि बारिश होती है तो ठंड जोर पकड़ने के साथ न्यू ईयर का सेलिब्रेशन बिगाड़ सकती है।