उदयपुर में चाकूबाजी करने वाला बदमाश गिरफ्तार:बस में यात्रा के दौरान गाली देने से नाराज था आरोपी, भीड़ ने की थी पिटाई
उदयपुर के गोगुंदा बस स्टैंड पर 2 दिन पहले चाकूबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और घायल युवक दोनों एक-दूसरे को जानते थे। गोगुंदा से रोजाना उदयपुर डेली अप डाउन भी बस में साथ करते थे। इसी दौरान आपस में हुई कमेंट बाजी और गाली गलौच के बाद झगड़ा चल रहा था। इसी झगड़े से नाराज आरोपी शाहनवाज ने दिनेश पर बस स्टैंड पर चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया- शुक्रवार शाम को दिनेश (22) पुत्र लक्ष्मीलाल नाई उदयपुर से बस में सवार होकर गोगुंदा आ रहा था। तभी शाहनवाज से उनकी बहस हो गई और अभद्र कमेंट बाजी से आरोपी खफा था। दोनों शाम को 7:15 बजे दोनों गोगुंदा बस स्टैंड पर उतरे। इसके बाद करीब 7:30 बजे बैंक के सामने पहुंचते ही शाहनवाज ने दिनेश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए चेतन (20) पुत्र किशनलाल नायक पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया था कि लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की थी। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के लिए रेफर किया था। झगड़े के बाद जमा हुए लोगों ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन भी किया। आरोपी वेल्डिंग मैकेनिक है और उदयपुर में काम करता है। फोटो/वीडियो - गोपाल लोढ़ा,गोगुंदा।
उदयपुर के गोगुंदा बस स्टैंड पर 2 दिन पहले चाकूबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और घायल युवक दोनों एक-दूसरे को जानते थे। गोगुंदा से रोजाना उदयपुर डेली अप डाउन भी बस में साथ करते थे। इसी दौरान आपस में हुई कमेंट बाजी और गाली गलौच के बाद झगड़ा चल रहा था। इसी झगड़े से नाराज आरोपी शाहनवाज ने दिनेश पर बस स्टैंड पर चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि शुक्रवार शाम को दिनेश (22) पुत्र लक्ष्मीलाल नाई उदयपुर से बस में सवार होकर गोगुंदा आ रहा था। तभी शाहनवाज से उनकी बहस हो गई और अभद्र कमेंटबाजी से आरोपी खफा था। दोनों शाम को 7:15 बजे दोनों गोगुंदा बस स्टैंड पर उतरे। इसके बाद करीब 7:30 बजे बैंक के सामने पहुंचते ही शाहनवाज ने दिनेश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए चेतन (20) पुत्र किशनलाल नायक पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया था कि लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की थी। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के लिए रेफर किया था। झगड़े के बाद जमा हुए लोगों ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन भी किया। आरोपी वेल्डिंग मैकेनिक है और उदयपुर में काम करता है। फोटो/वीडियो - गोपाल लोढ़ा,गोगुंदा।