श्रीमद्भागवत कथा में मनाया गया नंदोत्सव, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे
बीकानेर| नयाशहर चंपाबाई की बगीची के पास सरला देवी किराड़ू की याद में श्रीमद्भागवत कथा के मूल पाठ में गुरुवार को 5वें दिन नंदोत्सव हुआ। कथावाचक पं. भंवर लाल व्यास ने कहा कि भगवान कृष्ण ने बाल रूप में अनेक लीलाएं की। बाल रूप ईश्वर का नाम ही भाव सागर से पार करने वाल है। बाल अवतार कृष्ण के जीवन की अनेक अलग अलग कथाओं का विवेचन मिलता है। इस दौरान नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल कि जय घोष से सारा वातावरण कृष्णमय हो गया। नगेंद्र नारायण किराड़ू ने बताया कि कथा के अंतिम दिन संगीत संध्या का आयोजन होगा। जिसमें संगीतज्ञ संतोष जोशी, गिरीराज जोशी स्वर लहरियां बिखेरेंगे। बाल कृष्ण रूप रुद्रांश आचार्य और नंद बाबा के रूप में मोहित पार्थ किराड़ू थे। इस अवसर पर हरिनारायण पुरोहित, गायत्री देवी किराड़ू ,चंद्रकला किराडू, डॉ. राज नारायण व्यास, शोभा व्यास, वेंकटेश व्यास, गौरव पुरोहित, उषा पुरोहित, माया आदि मौजूद रहे।
बीकानेर| नयाशहर चंपाबाई की बगीची के पास सरला देवी किराड़ू की याद में श्रीमद्भागवत कथा के मूल पाठ में गुरुवार को 5वें दिन नंदोत्सव हुआ। कथावाचक पं. भंवर लाल व्यास ने कहा कि भगवान कृष्ण ने बाल रूप में अनेक लीलाएं की। बाल रूप ईश्वर का नाम ही भाव सागर स
.
नगेंद्र नारायण किराड़ू ने बताया कि कथा के अंतिम दिन संगीत संध्या का आयोजन होगा। जिसमें संगीतज्ञ संतोष जोशी, गिरीराज जोशी स्वर लहरियां बिखेरेंगे। बाल कृष्ण रूप रुद्रांश आचार्य और नंद बाबा के रूप में मोहित पार्थ किराड़ू थे। इस अवसर पर हरिनारायण पुरोहित, गायत्री देवी किराड़ू ,चंद्रकला किराडू, डॉ. राज नारायण व्यास, शोभा व्यास, वेंकटेश व्यास, गौरव पुरोहित, उषा पुरोहित, माया आदि मौजूद रहे।