प्रियंका गांधी परिवार के साथ रणथंभौर से दिल्ली रवाना:राहुल गांधी पहले ही लौटे; सफारी के दौरान सामने टाइगर देख हुई थीं रोमांचित
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा रणथंभौर में तीन दिन ठहरने के बाद शुक्रवार को परिवार सहित दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला रणथंभौर स्थित होटल शेरबाग से बाहर निकला और सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। 30 दिसंबर को निजी दौरे पर रणथंभौर पहुंची थीं प्रियंका प्रियंका गांधी वाड्रा 30 दिसंबर को अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर रणथंभौर आई थीं। उनके साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान वाड्रा, बेटे की मंगेतर अविवा बेग, बेटी मिराया सहित परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी मौजूद थे। रेहान- अविवा की सगाई को लेकर चर्चाओं में रहा दौरा यह निजी दौरा इस बार खासतौर पर रेहान वाड्रा और अविवा बेग की सगाई को लेकर चर्चा में रहा। हालांकि गांधी-वाड्रा परिवार के किसी भी सदस्य ने इस सगाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। बावजूद इसके, रणथंभौर में हुए इस प्रवास को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में लगातार चर्चाएं बनी रहीं। होटल शेरबाग में मनाया न्यू ईयर सेलिब्रेशन प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने 31 दिसंबर की रात नया साल परिवार के साथ होटल शेरबाग में मनाया। इसके बाद नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी की अल सुबह राहुल गांधी रणथंभौर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ यहीं ठहरी रहीं। देखिए- प्रियंका के दौरे से जुड़ी तस्वीरें… नए साल के दिन टाइगर सफारी का लिया आनंद नए साल के पहले दिन शाम की पारी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटे रेहान, बेटी मिराया, अविवा बेग और दोस्तों के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी की। इस दौरान उन्होंने जंगल में बाघों की अठखेलियों का रोमांचक नजारा देखा। जोन-3 में दिखी बाघिन रिद्धि की मादा शावक टाइगर सफारी के दौरान नेशनल पार्क के जोन नंबर-3 में प्रियंका और उनके परिवार की जिप्सी के सामने बाघिन रिद्धि (टी-124) की मादा शावक ने काफी देर तक अठखेलियां कीं। जिप्सी के ठीक सामने बाघ को देखकर प्रियंका गांधी और उनके परिजन रोमांचित नजर आए। चार दिन रणथंभौर में रहा गांधी परिवार मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला रणथंभौर पहुंचा था। यहां पहुंचते ही दोनों सीधे होटल शेरबाग गए। जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी का चार दिन रणथंभौर में ठहरने का कार्यक्रम था। तय कार्यक्रम के अनुसार चौथे दिन शुक्रवार को पूरा परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इस साल राहुल का दूसरा और प्रियंका का तीसरा दौरा रणथंभौर टाइगर रिजर्व गांधी परिवार का पसंदीदा पर्यटन स्थल माना जाता है। इस साल राहुल गांधी का यह दूसरा रणथंभौर दौरा रहा, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा तीसरी बार यहां पहुंची हैं। बिजनेसमैन की बेटी हैं अविवा बेग अविवा बेग दिल्ली के एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता इमरान बेग जाने-माने बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग एक प्रसिद्ध इंटीरियर डिजाइनर हैं। पुराने रिश्तों से जुड़ी है पारिवारिक नजदीकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा और नंदिता बेग पुरानी दोस्त हैं। नंदिता बेग ने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिजाइन का काम भी किया है। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच पारिवारिक और सामाजिक संबंध काफी समय से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। --------- ये खबर भी पढ़िए... रणथंभौर आ सकती हैं सोनिया गांधी:प्रियंका और राहुल पहले ही पहुंचे; 1 जनवरी को रेहान-अवीवी बेग की रिंग सेरेमनी की चर्चा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार के साथ मंगलवार को रणथंभौर पहुंचे थे। सोनिया गांधी के भी रणथंभौर आने की संभावना है। (पूरी खबर पढ़ें) प्रियंका गांधी के बेटे ने अपनी मंगेतर संग की टाइगर-सफारी:राहुल गांधी भी पहुंचे सवाई माधोपुर; 4 दिन तक रणथम्भौर में रुकेंगे राहुल-प्रियंका सवाई माधोपुर के रणथंभौर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पर्यटकों की भारी भीड़ है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मंगलवार को यहां पहुंचीं। (पूरी खबर पढ़ें)