धौलपुर में हर्ष फायरिंग में 10साल की मासूम समेत 2घायल:अस्पताल में चल रहा इलाज, जन्मोत्सव समारोह में चली थी गोली
धौलपुर जिले के नादनपुर थाना इलाके के ताजपुरा गांव में एक जन्मोत्सव समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। गुरूवार रात करीब 8:30 बजे हुई इस घटना में 10 वर्षीय बच्ची और 35 वर्षीय महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह घटना संग्राम गुर्जर पुत्र रोशन के घर पर हुई, जहां उनकी बहन बृजेश के 7 साल के बेटे का जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। इसी के साथ पड़ोसी पानसिंह गुर्जर के 8 वर्षीय पुत्र का भी जन्मोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में महिलाएं डांस कर रही थीं, तभी किसी अज्ञात युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली लगने से 10 वर्षीय भूरो पुत्री उदयभान के कंधे में और 35 वर्षीय रामवती पत्नी भगवान दास के पैर में चोट आई। भूरो गंभीर रूप से घायल हुई हैं। बृजेश और घायल रामवती सगी बहनें हैं, जो अपने मायके ताजपुरा आई हुई थीं। फायरिंग की सूचना मिलते ही नादनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
धौलपुर जिले के नादनपुर थाना इलाके के ताजपुरा गांव में एक जन्मोत्सव समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। गुरूवार रात करीब 8:30 बजे हुई इस घटना में 10 वर्षीय बच्ची और 35 वर्षीय महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में
.
यह घटना संग्राम गुर्जर पुत्र रोशन के घर पर हुई, जहां उनकी बहन बृजेश के 7 साल के बेटे का जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। इसी के साथ पड़ोसी पानसिंह गुर्जर के 8 वर्षीय पुत्र का भी जन्मोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में महिलाएं डांस कर रही थीं, तभी किसी अज्ञात युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी।
गोली लगने से 10 वर्षीय भूरो पुत्री उदयभान के कंधे में और 35 वर्षीय रामवती पत्नी भगवान दास के पैर में चोट आई। भूरो गंभीर रूप से घायल हुई हैं। बृजेश और घायल रामवती सगी बहनें हैं, जो अपने मायके ताजपुरा आई हुई थीं। फायरिंग की सूचना मिलते ही नादनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।