मरुधर एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ी, बदला टाइम टेबल:जोधपुर से 10 मिनट लेट चलेगी, जबकि वाराणसी से 45 मिनट पहले पहुंचेगी
जोधपुर से वाराणसी सिटी के बीच चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन समय में रेलवे ने नए टाइम टेबल के तहत आंशिक बदलाव किया है। अब जोधपुर से चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस अपने पुराने समय से 10 मिनट बाद रवाना होगी, जबकि वाराणसी सिटी से जोधपुर आने वाली गाड़ियां शहर में पहले से 45 मिनट पहले पहुंचने लगेंगी। जोधपुर से सुबह 8:35 बजे रवानगी उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 1 जनवरी से लागू नई समय सारणी में ट्रेन संख्या 14854/14864/14866 और 14853/14863/14865 की स्पीड बढ़ाई गई है। बदलाव के बाद मरुधर एक्सप्रेस जोधपुर से सुबह 8:25 बजे की बजाय अब 8:35 बजे रवाना होगी। अगले दिन यह ट्रेन अपने गंतव्य पर सुबह 7:40 बजे के स्थान पर 7 बजे पहुंचेगी, यानी यात्री अपने गंतव्य पर 40 मिनट पहले पहुंच जाएंगे। वाराणसी सिटी से भी बदला समय त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी सिटी से जोधपुर के लिए चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस अब शाम 4:25 बजे के स्थान पर 4:40 बजे रवाना होगी। जोधपुर में इसके पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है और ट्रेन अब अगले दिन शाम 6:15 बजे की बजाय 5:30 बजे जोधपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। यानी, समय में इस बदलाव से जोधपुर आने वाले यात्रियों को लगभग 45 मिनट पहले शहर पहुंचने की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को क्या होगा फायदा रेलवे ने कहा है कि स्पीड-अप के तहत किए गए इस आंशिक परिवर्तन से यात्रियों का सफर थोड़ा और सुगम होगा। समय से पहले गंतव्य पर पहुंचने से यात्रियों को आगे की कनेक्टिंग ट्रेनों या अन्य परिवहन साधनों को पकड़ने में अतिरिक्त समय मिलेगा। छोटी दूरी के यात्रियों के लिए भी यह बदलाव समय प्रबंधन के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है।
जोधपुर से वाराणसी सिटी के बीच चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन समय में रेलवे ने नए टाइम टेबल के तहत आंशिक बदलाव किया है। अब जोधपुर से चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस अपने पुराने समय से 10 मिनट बाद रवाना होगी, जबकि वाराणसी सिटी से जोधपुर आने वाली
.
जोधपुर से सुबह 8:35 बजे रवानगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 1 जनवरी से लागू नई समय सारणी में ट्रेन संख्या 14854/14864/14866 और 14853/14863/14865 की स्पीड बढ़ाई गई है। बदलाव के बाद मरुधर एक्सप्रेस जोधपुर से सुबह 8:25 बजे की बजाय अब 8:35 बजे रवाना होगी। अगले दिन यह ट्रेन अपने गंतव्य पर सुबह 7:40 बजे के स्थान पर 7 बजे पहुंचेगी, यानी यात्री अपने गंतव्य पर 40 मिनट पहले पहुंच जाएंगे।