अलवर में 100 से ज्यादा होटलों में सेलिब्रेशन:12 बजते ही शहर में आतिशबाजी,जय कृष्ण क्लब में नाइट म्यूजिक पर झूमे लोग, शहर में युवकों के गुट में मारपीट
नए साल का सेलिब्रेशन प्रोग्राम अलवर में 100 से ज्यादा होटलों में रात 8 बजे से शुरू हो गया। कहीं जैसलमेर थीम पर रात का जश्न शुरू है। कहीं म्यूजिक नाइट तो कहीं गायक कलाकार समां बांध रहे हैं। 31 दिसंबर को दोपहर तक घना कोहरा होने के बावजूद सिलीसेढ़ झील में बोटिंग करने के लिए भीड़ पहुंची। अलवर कलेक्टर बुधवार रात करीब 8 बजे रेनबसेरे में पहुंची। वहां सो रहे लोगों से व्यवस्थाओं को जाना। इसके बाद सबको नए साल की शुभकामनाएं दी। वहीं शहर के कंपनी बाग के पास कश्मीरी मार्केट के पास युवकों के दो गुटों में शराब के नशे में पहले गाली-गलौज हुई। फिर मारपीट शुरू हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। शहर में पुलिस की कुछ जगहों पर गश्त है, लेकिन अधिकांश जगहों पर नहीं दिखी। आरटीडीसी होटल सिलीसेढ़ पर लोगों ने खाने का लुत्फ उठाया। कई राज्यों से आए टूरिस्ट ने अरावली के पहाड़, सिलीसेढ़ झील और जंगल देखा। अलवर के होटल फुल, हजारों टूरिस्ट पहुंचे अलवर के सरिस्का क्षेत्र में बड़े होटल हैं। यहां टहला की तरफ हजारों टूरिस्ट होटलों में पहुंचे हैं। टहला में 60 से अधिक होटल हैं। सभी होटल फुल हैं। इसके अलावा प्रतापगढ़, थानागाजी, सरिस्का के आसपास व सिलीसेढ़ क्षेत्र के होटलों में भी टूरिस्ट आए हैं। अलवर शहर में जय कृष्ण क्लब, सरोवर होटल, लेमनेड, अरावली होटल, लेमन ट्री सहित कई अन्य होटलों में सेलिब्रेशन होगा। जय कृष्ण क्लब के सचिव केके अग्रवाल ने बताया- हर साल शहर के बीच में यहां खास आयाेजन होता है। इसमें क्लब के मेंबर आते हैं। बाकी कुछ गेस्ट होते हैं। यहां खास लाइव म्यूजिक बैंड रहेगा। कई गायक कलाकार भी मनोरंजन के लिए आएंगे।
नए साल का सेलिब्रेशन प्रोग्राम अलवर में 100 से ज्यादा होटलों में होगा। कहीं जैसलमेर थीम पर रात का जश्न होगा। कहीं म्यूजिक नाइट तो कहीं गायक कलाकार समां बांधेंगे। 31 दिसंबर को दोपहर तक घना कोहरा होने के बावजूद सिलीसेढ़ झील में बोटिंग करने के लिए भीड़ पहुंची। आरटीडीसी होटल सिलीसेढ़ पर लोगों ने खाने का लुत्फ उठाया। कई राज्यों से आए टूरिस्ट ने अरावली के पहाड़, सिलीसेढ़ झील और जंगल देखा। अलवर के होटल फुल, हजारों टूरिस्ट पहुंचे
अलवर के सरिस्का क्षेत्र में बड़े होटल हैं। यहां टहला की तरफ हजारों टूरिस्ट होटलों में पहुंचे हैं। टहला में 60 से अधिक होटल हैं। सभी होटल फुल हैं। इसके अलावा प्रतापगढ़, थानागाजी, सरिस्का के आसपास व सिलीसेढ़ क्षेत्र के होटलों में भी टूरिस्ट आए हैं। अलवर शहर में जय कृष्ण क्लब, सरोवर होटल, लेमनेड, अरावली होटल, लेमन ट्री सहित कई अन्य होटलों में सेलिब्रेशन होगा। जय कृष्ण क्लब के सचिव केके अग्रवाल ने बताया- हर साल शहर के बीच में यहां खास आयाेजन होता है। इसमें क्लब के मेंबर आते हैं। बाकी कुछ गेस्ट होते हैं। यहां खास लाइव म्यूजिक बैंड रहेगा। कई गायक कलाकार भी मनोरंजन के लिए आएंगे।