दौसा दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़:स्वागत के लिए लगाए 101 तोरण द्वार, मेहंदीपुर बालाजी के करेंगे दर्शन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज दौसा जिले के दौरे पर हैं। वे नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के साथ स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होंगे और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन भी करेंगे। दोनों, जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना हो चुके हैं। दौसा जिला मुख्यालय सहित जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर उनके स्वागत के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 101 तोरण द्वार, कार्यकर्ताओं में उत्साह भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत के लिए 101 तोरण द्वार लगाए गए हैं। दौसा से लेकर मेहंदीपुर बालाजी तक दर्जनों स्थानों पर जोरदार स्वागत कार्यक्रम रखे गए हैं। जामडोली में संगठनात्मक चर्चा दौरे से पहले जयपुर के जामडोली में महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच पार्टी और संगठन से जुड़े मुद्दों पर काफी देर तक चर्चा हुई। मन की बात सुनकर दौसा के लिए प्रस्थान मुलाकात के बाद सभी नेताओं ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनी। इसके बाद भाजपा नेता दौसा जिले के लिए रवाना हुए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज दौसा जिले के दौरे पर हैं। वे प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के साथ स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होंगे, साथ ही मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने भी पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना हो चुके हैं। भाजपा नेताओं का दौसा जिला मुख्यालय पर कई जगह स्वागत होगा, इसके साथ ही जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर मेहंदीपुर बालाजी तक दर्जनों स्वागत कार्यक्रम हैं। उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 101 तोरण द्वार लगाए गए हैं। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत कार्यक्रम रखे गए है। इससे जयपुर के जामडोली में महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। जहां दोनों नेताओं के बीच पार्टी व संगठन के मुद्दों पर काफी देर तक चर्चा हुई। इसके बाद सभी नेताओं ने एक कार्यक्रम प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। जहां से वे दौसा के लिए रवाना हुए।