स्वदेशी संकल्प दौड़ में 12 स्कूलों के 1200 विद्यार्थी शामिल होंगे आज... 16 ब्लॉक के गांवों में सभाएं भी
SOURCE:Dainik Bhaskar Tech
भास्कर संवाददाता| भीलवाड़ा विवेकानंद जयंती पर सोमवार को स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में भारत को आर्थिक रूप से सुरक्षित, समृद्ध और स्वावलंबी बनाने का संकल्प लिया जाएगा। शहर के राजेंद्र मार्ग स्कूल में सुबह 10 बजे संकल्प सभा होगी, जिसमें नागरिकों को स्थानीय और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने का संकल्प दिलाया जाएगा। स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत मंच के जिला संयोजक त्रिलोकचंद्र श्रोत्रिय ने बताया कि शहर के साथ-साथ जिले के 16 ब्लॉक और 400 ग्राम पंचायतों में भी संकल्प सभाएं और रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों के माध्यम से आमजन को स्वदेशी मूल्यों, राष्ट्रीय गौरव और स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। राजेंद्र मार्ग स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्रसिंह गहलोत ने बताया कि संकल्प सभा के बाद सुबह 11 बजे स्कूल से संकल्प दौड़ का शुभारंभ होगा। इस दौड़ में 7 राजकीय और 5 निजी विद्यालयों के करीब 1200 विद्यार्थी भाग लेंगे। दौड़ राजेंद्र मार्ग से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः स्कूल परिसर में समाप्त होगी। मंच से जुड़े देवीलाल साहू और पर्यावरणविद एवं जलधारा के महेशचंद्र नवहाल ने बताया कि दौड़ के दौरान कई विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में नजर आएंगे। साथ ही स्वदेशी झांकियों के माध्यम से स्वदेशी अपनाने, स्वरोजगार बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला विचार विभाग प्रमुख विजय दरड़ा ने किया। राजेंद्र मार्ग स्कूल में संकल्प सभा राजेंद्रमार्ग स्कूल में संकल्प सभा होगी। स्वदेशी जागरण मंच के अभा संपर्क प्रमुख राजकुमार चतुर्वेदी, आरएसएस के प्रांत कार्यवाह शंकरलाल माली, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुणा गारु, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक राजेंद्र गग्गड़, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सम समन्वयक कल्पना शर्मा संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानाध्यापक राजेंद्रसिंह गहलोत स्वागत उदबोधन देंगे। संकल्प सभा के बाद संकल्प दौड़ होगी।
.
विवेकानंद जयंती पर सोमवार को स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में भारत को आर्थिक रूप से सुरक्षित, समृद्ध और स्वावलंबी बनाने का संकल्प लिया जाएगा। शहर के राजेंद्र मार्ग स्कूल में सुबह 10 बजे संकल्प सभा होगी, जिसमें नागरिकों को स्थानीय और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने का संकल्प दिलाया जाएगा।
स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत मंच के जिला संयोजक त्रिलोकचंद्र श्रोत्रिय ने बताया कि शहर के साथ-साथ जिले के 16 ब्लॉक और 400 ग्राम पंचायतों में भी संकल्प सभाएं और रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों के माध्यम से आमजन को स्वदेशी मूल्यों, राष्ट्रीय गौरव और स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
राजेंद्र मार्ग स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्रसिंह गहलोत ने बताया कि संकल्प सभा के बाद सुबह 11 बजे स्कूल से संकल्प दौड़ का शुभारंभ होगा। इस दौड़ में 7 राजकीय और 5 निजी विद्यालयों के करीब 1200 विद्यार्थी भाग लेंगे। दौड़ राजेंद्र मार्ग से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः स्कूल परिसर में समाप्त होगी।
मंच से जुड़े देवीलाल साहू और पर्यावरणविद एवं जलधारा के महेशचंद्र नवहाल ने बताया कि दौड़ के दौरान कई विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में नजर आएंगे। साथ ही स्वदेशी झांकियों के माध्यम से स्वदेशी अपनाने, स्वरोजगार बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला विचार विभाग प्रमुख विजय दरड़ा ने किया।
राजेंद्र मार्ग स्कूल में संकल्प सभा राजेंद्रमार्ग स्कूल में संकल्प सभा होगी। स्वदेशी जागरण मंच के अभा संपर्क प्रमुख राजकुमार चतुर्वेदी, आरएसएस के प्रांत कार्यवाह शंकरलाल माली, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुणा गारु, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक राजेंद्र गग्गड़, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सम समन्वयक कल्पना शर्मा संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानाध्यापक राजेंद्रसिंह गहलोत स्वागत उदबोधन देंगे। संकल्प सभा के बाद संकल्प दौड़ होगी।