पुलिस की उपलब्धि... 141 बदमाशों को गिरफ्तार कर 136 हथियार जब्त किए
SOURCE:Dainik Bhaskar Tech
भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्रसिंह यादव ने रविवार को क्राइम मीटिंग के दौरान वर्ष 2025 में किए गए उत्कृष्ट काम और कार्रवाइयों को लेकर 84 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने वर्ष 2025 में दर्ज प्रकरणों के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2024 के मुकाबले अपराधों में गिरावट आई है। एसपी ऑफिस के सभागार में दोपहर में क्राइम मीटिंग के बाद पत्रकारों से चर्चा मंे एसपी यादव ने कहा वर्ष 2025 में जिला पुलिस की प्रभावी रणनीति और निरंतर कार्रवाई के चलते अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता मिली है। गंभीर अपराधों में जहां कमी दर्ज की गई, वहीं संगठित अपराध, अवैध खनन, मादक पदार्थ तस्करी और हथियारों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई कई गुना बढ़ी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में आईपीसी और बीएनएस के कुल 7390 प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 5715 रह गई। इस प्रकार 1675 यानि लगभग 22.67 प्रतिशत प्रकरण कम दर्ज हुए, जो कानून-व्यवस्था में सुधार को दर्शाता है। 2024 : 2,487 2025 : 2,867 अंतर : 380 ज्यादा(15.28%) एससी-एसटी अत्याचार एक्ट 2024 : 313 2025 : 260 अंतर : 53 कम (16.93%) निरोधात्मक कार्रवाई 2024 : 6,806 2025 : 7,420 अंतर : 614 ज्यादा (9.02%) एसपी यादव ने अवैध हथियार बरामदगी की जानकारी देते हुए बताया कि साल भर में 127 प्रकरण दर्ज करते हुए 141 बदमाशों को गिरफ्तार कर 136 हथियार जब्त किए गए। इनमें 19 पिस्टल, 3 देशी कट्टे और 42 कारतूस के अलावा 10 टोपीदार बंदूक भी जब्त की गई। 29 तलवार, 17 चाकू-छुरे सहित अन्य हथियार गिरफ्तार किए गए। इसी तरह, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 653 प्रकरणों में 621 को गिरफ्तार कर 1 करोड़ 13 लाख रुपए की शराब जब्त की गई। 9,745 लीटर वॉश नष्ट की गई। एक करोड़ 17 लाख रुपए कीमत के 11 वाहन जब्त किए गए। जिले में पुलिस ने 167 प्रकरणों में 223 तस्करों को गिरफ्तार कर 37 करोड़ 88 लाख रुपए के अफीम, डोडा-चूरा, गांजा, एमडी और स्मैक जैसे मादक पदार्थ जब्त किए। तस्करों से 6.57 करोड़ रुपए कीमत के वाहन भी जब्त किए गए। पुराने मामलों में जब्त मादक पदार्थ का भी निस्तारण किया। इसमें 40 करोड़ 84 लाख का अफीम, डोडा-चूरा, स्मैक सहित अन्य नष्ट किए गए। स्थानीय एवं विशेष एक्ट
.
एसपी धर्मेंद्रसिंह यादव ने रविवार को क्राइम मीटिंग के दौरान वर्ष 2025 में किए गए उत्कृष्ट काम और कार्रवाइयों को लेकर 84 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने वर्ष 2025 में दर्ज प्रकरणों के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2024 के मुकाबले अपराधों में गिरावट आई है।
एसपी ऑफिस के सभागार में दोपहर में क्राइम मीटिंग के बाद पत्रकारों से चर्चा मंे एसपी यादव ने कहा वर्ष 2025 में जिला पुलिस की प्रभावी रणनीति और निरंतर कार्रवाई के चलते अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता मिली है। गंभीर अपराधों में जहां कमी दर्ज की गई, वहीं संगठित अपराध, अवैध खनन, मादक पदार्थ तस्करी और हथियारों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई कई गुना बढ़ी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में आईपीसी और बीएनएस के कुल 7390 प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 5715 रह गई। इस प्रकार 1675 यानि लगभग 22.67 प्रतिशत प्रकरण कम दर्ज हुए, जो कानून-व्यवस्था में सुधार को दर्शाता है। 2024 : 2,487 2025 : 2,867 अंतर : 380 ज्यादा(15.28%) एससी-एसटी अत्याचार एक्ट 2024 : 313 2025 : 260 अंतर : 53 कम (16.93%) निरोधात्मक कार्रवाई 2024 : 6,806 2025 : 7,420 अंतर : 614 ज्यादा (9.02%)
एसपी यादव ने अवैध हथियार बरामदगी की जानकारी देते हुए बताया कि साल भर में 127 प्रकरण दर्ज करते हुए 141 बदमाशों को गिरफ्तार कर 136 हथियार जब्त किए गए। इनमें 19 पिस्टल, 3 देशी कट्टे और 42 कारतूस के अलावा 10 टोपीदार बंदूक भी जब्त की गई। 29 तलवार, 17 चाकू-छुरे सहित अन्य हथियार गिरफ्तार किए गए। इसी तरह, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 653 प्रकरणों में 621 को गिरफ्तार कर 1 करोड़ 13 लाख रुपए की शराब जब्त की गई। 9,745 लीटर वॉश नष्ट की गई। एक करोड़ 17 लाख रुपए कीमत के 11 वाहन जब्त किए गए।
जिले में पुलिस ने 167 प्रकरणों में 223 तस्करों को गिरफ्तार कर 37 करोड़ 88 लाख रुपए के अफीम, डोडा-चूरा, गांजा, एमडी और स्मैक जैसे मादक पदार्थ जब्त किए। तस्करों से 6.57 करोड़ रुपए कीमत के वाहन भी जब्त किए गए। पुराने मामलों में जब्त मादक पदार्थ का भी निस्तारण किया। इसमें 40 करोड़ 84 लाख का अफीम, डोडा-चूरा, स्मैक सहित अन्य नष्ट किए गए।