कोटा में 18 दिन बाद फिर खुले स्कूल:न्यूनतम पारा 10 डिग्री से ऊपर चढ़ा, सुबह हल्का कोहरा छाया, फिर बढ़ेगी ठंड
कोटा में बीते 24 घंटे में हल्की धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शहर व ग्रामीण इलाकों में आज सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह के वक्त जरूरी काम से आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े 8 बजे करीब हल्की धूप निकली और सूर्य देव के दर्शन हुए। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर व घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। 18 दिन बाद खुले स्कूल स्कूल 18 दिन बाद आज सोमवार को खुले। 25 दिसंबर से 10 दिन के शीतकालीन छुट्टी थी। 6 दिसंबर को स्कूल खुलने थे। लेकिन मावठ व शीतलहर होने पर कलेक्टर ने अवकाश घोषित किया था। सर्दी को देखते हुए स्कूल टाइमिंग भी 10 से दोपहर 4 बजे तक है। बीते एक सप्ताह से न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे व अधिकतम पारा 15 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। जिस कारण लोगों को दिन में भी रात जैसी सर्दी का अनुभव रहा।रविवार को अधिकतम पारा 20.6 डिग्री व न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सुबह 10:00 बजे तक कोहरा छाया रहा।
कोटा में बीते 24 घंटे में हल्की धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।आज सुबह बादल छाए रहे। शहर व ग्रामीण इलाकों में कोहरा देखने की मिला। कोहरे के कारण सुबह के वक्त जरूरी काम से आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े 8 बजे करीब हल्की धूप निकली और सूर्य देव के दर्शन हुए। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर व घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। 18 दिन बाद खुले स्कूल सभी स्कूल 18 दिन बाद आज सोमवार को खुले। 25 दिसंबर से 10 दिन के शीतकालीन अवकाश थे। 6 दिसंबर को स्कूल खुलने थे। लेकिन मावठ व शीतलहर होने पर कलेक्टर ने अवकाश घोषित किया था। सर्दी को देखते हुए स्कूल टाइमिंग भी 10 से दोपहर 4 बजे तक है। बीते एक सप्ताह से न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे व अधिकतम पारा 15 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। जिस कारण लोगों को दिन में भी रात जैसी सर्दी का अनुभव रहा।रविवार को अधिकतम पारा 20.6 डिग्री व न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सुबह 10:00 बजे तक कोहरा छाया रहा।