पाली में 2 बंद मकानों में चोरी:कैश और जेवर चुराए, एक ही महीने में 3 चोरियां का खुलासा नहीं होने से ग्रामीण नाराज
पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में एक बार फिर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इस बार चोरों ने गांव के दो बंद मकानों के ताले तोड़कर अंदर रखे सामान पर हाथ साफ किया। दोनों मकान मालिक बाहर रहते हैं, इसलिए चोरी गए सामान का पूरा विवरण उनके लौटने के बाद ही सामने आएगा। इससे पहले गांव में मंदिरों में भी चोरी हो चुकी है, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद किसी भी मामले का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार चोरों ने पावा गांव निवासी टीकमचंद पुत्र शिवलाल के मकान का ताला तोड़कर प्रवेश किया और घर में रखा सामान चुरा लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर कितना सामान ले गए। टीकमचंद वर्तमान में महाराष्ट्र के खोपोली में निवास कर रहे हैं, जिस कारण उनका मकान लंबे समय से बंद था। मकान मालिक के गांव लौटने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। मकान से नकदी और आभूषण चोरी चोरों ने गांव में ललित कुमार पुत्र उम्मेदल ब्राह्मण के मकान को भी निशाना बनाया। ललित कुमार गुजरात के उमर गांव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि घर में करीब 70 हजार रुपए नकद, सोने की कंठी सहित अन्य सामान रखा था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी मकान में चोरी की घटना हो चुकी है, इसके बावजूद चोरों की गतिविधियां जारी हैं। पहले भी मंदिरों में हो चुकी हैं चोरियां ग्रामीणों के अनुसार करीब एक माह पूर्व पावा गांव में 6 से 7 मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। इनमें सती माता मंदिर से लगभग 6 लाख रुपए की चोरी बताई गई थी। इन मामलों में भी अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में नाराजगी लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और मामलों का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा सभी चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। – Video – अरविंद जोशी, सुमेरपुर
पाली जिले तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में एक बार फिर चोरी की वारदात हुई। इस बार चोरों ने बंद मकान को निशाना बयाना और जो कुछ हाथ लगाकर लेकर फरार हो गए। मकान मालिक महाराष्ट्र रहते है। उनके आने के बाद पता चलेगा क्या क्या चोरी हुआ है। बता दे कि गांव में पहले भी 6–7 मंदिरों में चोरी की वारदात हो चुकी है। ग्रामीणों ने sp को भी ज्ञापन दिया था लेकिन सभी तक एक भी चोरी का राज नहीं खुला इसे में ग्रामीणों में रोष है। जानकारी के अनुसार पावा गांव में चोरों ने टीकमचंद पुत्र शिवलाल के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी में कितना सामान चोरी कर ले गए इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। मकान मालिक के गांव लौटने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। बताया जा रहा है कि टीकमचंद वर्तमान में महाराष्ट्र के खोपोली में निवास कर रहे हैं, जिस कारण मकान लंबे समय से बंद था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी मकान में चोरी की घटना हो चुकी है, इसके बावजूद चोरों के हौसले कम नहीं हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक माह पूर्व पावा गांव में सात मंदिरों में भी चोरी की वारदातें सामने आई थीं। इनमें सती माता मंदिर से लगभग 6 लाख रुपए की चोरी हुई थी। चिंताजनक बात यह है कि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी चोरी के मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं, पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। – Video – अरविंद जोशी, सुमेरपुर