ट्रेनों- फ्लाइट्स पर कोहरे का कहर:चंडीगढ़ गई फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी, 2 उड़ान जयपुर डायवर्ट, गुवाहाटी की लेट
उत्तर भारत में बढ़ते कोहरे की वजह से ट्रेन और फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हो रहा है। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-7742 जयपुर से सुबह 5:50 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई, फिर 6:50 बजे चंडीगढ़ पहुंच गई। करीब 1 घंटे तक प्रयास के बाद भी लैंडिंग नहीं हो सकी। ऐसे में फिर से जयपुर भेज दिया गया। इसके बाद फ्लाइट की करीब 8:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसी प्रकार इंडिगो की बेंगलूरु-चंडीगढ़ 6ई -6633 और एयर इंडिया की मुंबई-अमृतसर फ्लाइट एआई-2728 को जयपुर डायवर्ट किया गया। इंडिगो की गुवाहाटी फ्लाइट 6ई-748 चौथे दिन भी 2 घंटे लेट रही। उधर जयपुर आने और जाने वाली 10 से अधिक ट्रेनें 5-6 घंटे लेट रही। 12413 गलतधाम पूजा 1.20 घंटे, 15014 रानीखेत 5 घंटे, 14863 मरुधर 3.21 घंटे, 20403 प्रयागराज-लालगढ़ 6.15 घंटे, 14311 आला हजरत डेढ़ घंटे और 14662 शालीमार मालानी एक्सप्रेस ढाई घंटे रही।
उत्तर भारत में बढ़ते कोहरे की वजह से ट्रेन और फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हो रहा है। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-7742 जयपुर से सुबह 5:50 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई, फिर 6:50 बजे चंडीगढ़ पहुंच गई। करीब 1 घंटे तक प्रयास के बाद भी लैंडिंग नहीं हो सकी।
.
इंडिगो की गुवाहाटी फ्लाइट 6ई-748 चौथे दिन भी 2 घंटे लेट रही। उधर जयपुर आने और जाने वाली 10 से अधिक ट्रेनें 5-6 घंटे लेट रही। 12413 गलतधाम पूजा 1.20 घंटे, 15014 रानीखेत 5 घंटे, 14863 मरुधर 3.21 घंटे, 20403 प्रयागराज-लालगढ़ 6.15 घंटे, 14311 आला हजरत डेढ़ घंटे और 14662 शालीमार मालानी एक्सप्रेस ढाई घंटे रही।