पहाड़ी से चुपके से आया लेपर्ड, महिला पर मारा झपट्टा:गला, हाथ और पैर खाया; 2 मिनट तक जान बचाने के लिए लड़ती रही; झाड़ियों में छुपा
उदयपुर के झाड़ोल इलाके के एक गांव में महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। लेपर्ड ने महिला को दबोच लिया। गला, हाथ और पैर को खा गया। महिला 2 मिनट तक लेपर्ड से अपनी जान बचाने संघर्ष करती रही। इसके बाद लेपर्ड ने बकरी पर झपट्टा मारा और झाड़ियों में छुप गया। घटना बाघपुरा के पालिया खेड़ा क्षेत्र में आज दोपहर करीब ढाई बजे की है। ग्रामीणों ने घायल महिला को झाड़ोल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। घटना के बाद से गांव में लोग डरे हुए है। रेंजर होरीलाल सैनी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पिंजरा लगाया गया है। पहाड़ी से चुपके से आया लेपर्ड, फिर किया हमला जानकारी अनुसार ईना (30) पति सूरज डामोर आज दोपहर बकरियां चराने गई थी। एनीकट पर पानी पिलाने रुकी थी। उसका ध्यान आस-पास नहीं था। इस दौरान नया खोला वन क्षेत्र से आए एक लेपर्ड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला के होश उड़ गए। लेपर्ड उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों को खा गया। इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी और लेपर्ड से संघर्ष करती रही। करीब 2 मिनट बाद लेपर्ड ने महिला को छोड़ा। इसके बाद उसकी बकरी पर झपट्टा मार दिया। चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण पहुंचे। तब तक लेपर्ड झाड़ियों में छुप गया। ग्रामीणों ने एनीकट के जंगल में लेपर्ड को ढूंढने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इनपुट - दुष्यंत पूर्बिया, झाड़ोल।
उदयपुर के झाड़ोल इलाके के एक गांव में लेपर्ड ने महिला पर अटैक कर उसे घायल कर दिया। महिला एनीकट पर बकरियों को पानी पिलाने गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से आए लेपर्ड पर अटैक कर दिया। महिला के गले, हाथ और पांव पर हमला हुआ। तेज चिल्लाने पर लेपर्ड ने महिला को छोड़ा और बकरी को झपट्टा मारकर उसे ले गया। घटना बाघपुरा के पालिया खेड़ा क्षेत्र की घटना है। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण घायल महिला को झाड़ोल अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार करवाया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई। रेंजर होरीलाल सैनी ने बताया कि लेपर्ड के अटैक के बाद मौका-मुआयना करने के बाद एक पिंजरा भी मौके पर लगाया है। जानकारी के अनुसार ईना (30) पति सूरज डामोर दोपहर में बकरियां चराने पहुंची थी। इसी दौरान करीब 2.30 बजे नया खोला वन क्षेत्र से आए लेपर्ड ने अटैक कर दिया। महिला ने लेपर्ड से बचने के लिए करीब 2 मिनट तक संघर्ष भी किया। इसके बाद ग्रामीणों ने एनीकट के जंगल में लेपर्ड को ढूंढने की कोशिश भी की, मगर सफलता नहीं मिल पाई। इनपुट - दुष्यंत पूर्बिया, झाड़ोल।