युवाओं को पिलाया 200 लीटर दूध:मोहन कॉलोनी चौराहे पर हुआ आयोजन, नशा मुक्ति की शपथ दिलाई
बांसवाड़ा शहर के युवाओं को नशे की लत से दूर कर स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली की ओर मोड़ने के उद्देश्य से बुधवार रात मोहन कॉलोनी चौराहे पर अनोखा नजारा देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से ‘नशे से दूर युवा–दूध की ओर’ अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और युवाओं को करीब 200 लीटर दूध पिलाकर नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 7 बजे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। डिप्टी एसपी गोपी चंद मीणा और विभाग प्रचारक विकास राज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज का सानिध्य भी रहा। संतों और वक्ताओं ने युवाओं को नशे के सामाजिक और शारीरिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया। ‘नशा खोखला कर रहा आने वाली पीढ़ी’ प्रांत सह संयोजक करण ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है, बल्कि समाज और संस्कृति को भी कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण में युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। यदि समय रहते जागरूकता नहीं आई, तो आने वाली पीढ़ी और सांस्कृतिक मूल्यों पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने का आह्वान किया। युवाओं ने लिया नशा त्यागने का संकल्प कार्यक्रम के अंत में मौजूद युवाओं और कार्यकर्ताओं ने नशे से आजीवन दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। आयोजन में जिला संयोजक गोपी, नगर संयोजक मनोज खांट, हर्षल स्वराज, अजीत कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बांसवाड़ा शहर के युवाओं को नशे की लत से दूर कर स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली की ओर मोड़ने के उद्देश्य से बुधवार रात मोहन कॉलोनी चौराहे पर अनोखा नजारा देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से ‘नशे से दूर युवा–दूध की ओर’ अभियान चलाया गया। इस
.
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 7 बजे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। डिप्टी एसपी गोपी चंद मीणा और विभाग प्रचारक विकास राज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज का सानिध्य भी रहा। संतों और वक्ताओं ने युवाओं को नशे के सामाजिक और शारीरिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया।