गिव अप अभियान : 2.14 लाख लोगों ने छोड़ा खाद्य सुरक्षा का लाभ
सीकर | गिव अप अभियान के तहत जिले में खाद्य सुरक्षा योजना में बड़ी कार्रवाई की गई। जिले में अब तक 2 लाख 14 हजार 516 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ा है। वहीं, योजना में अपात्र पाए गए 1046 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनसे नियमानुसार वसूली की जाएगी। जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल ने बताया कि 1 नवंबर 2024 से शुरू अभियान में प्रदेशभर में 48.87 लाख लोग योजना से बाहर हुए हैं। खाद्य सुरक्षा के तहत आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी, एक लाख से अधिक आय वाले परिवार व चार पहिया वाहन स्वामी अपात्र माने गए हैं। अब उचित मूल्य दुकानों पर नियमित निरीक्षण कर अपात्र लाभार्थियों पर सख्ती की जाएगी, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
सीकर | गिव अप अभियान के तहत जिले में खाद्य सुरक्षा योजना में बड़ी कार्रवाई की गई। जिले में अब तक 2 लाख 14 हजार 516 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ा है। वहीं, योजना में अपात्र पाए गए 1046 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनसे नियमानुसार वस
.
जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल ने बताया कि 1 नवंबर 2024 से शुरू अभियान में प्रदेशभर में 48.87 लाख लोग योजना से बाहर हुए हैं। खाद्य सुरक्षा के तहत आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी, एक लाख से अधिक आय वाले परिवार व चार पहिया वाहन स्वामी अपात्र माने गए हैं। अब उचित मूल्य दुकानों पर नियमित निरीक्षण कर अपात्र लाभार्थियों पर सख्ती की जाएगी, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।