डीग में हुई मावठ, घना कोहरा छाया:30 मीटर से भी कम रही विजिबिलिटी, रेंग-रेंग कर चली गाड़ियां
डीग जिले में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है। इस कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही है। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके साथ ही रिमझिम बरसात भी जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रिमझिम बरसात के कारण सर्दी और बढ़ गई है। जिले में अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है और हल्की-हल्की रिमझिम बरसात जारी है।
डीग जिले में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है। इस कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही है। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके साथ ही रिमझिम बरसात भी जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में प
.
बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रिमझिम बरसात के कारण सर्दी और बढ़ गई है। जिले में अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है और हल्की-हल्की रिमझिम बरसात जारी है।