नए साल का जश्न, 31st की पार्टी में झूमा उदयपुर:न्यू ईयर 2026 का आतिशबाजी से स्वागत, एक्ट्रेस सोहा ने भी लेकसिटी में मनाया नया साल
रात 12 बजे उदयपुर में हैप्पी न्यू ईयर और आतिशबाजी का शोर था। नए साल के जश्न में झूमते हुए लोगों ने 2024 को अलविदा कहते हुए 12 बजे नव वर्ष का स्वागत किया। उदयपुर में न्यू ईयर जश्न के बीच जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 बजे के करीब आई। लोगों ने 10...9...8 से उल्टी गिनती गिनती शुरू कर दी। 12 बजते ही सभी लोगों ने एक साथ चिल्लाते हुए हैप्पी न्यू ईयर कहा, फिर एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इससे पहले शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा और ऊंचाई से शहर का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखने लगा। शहर और आसपास के होटल, रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट, क्लब और फार्म हाउस में पार्टियां शुरू हो गई हैं। अनुमान है कि उदयपुर में आज रात 300 से ज्यादा छोटी-बड़ी पार्टियां हुई जिनमें शहरवासियों के साथ देसी-विदेशी पर्यटक भी शामिल हुए। शहर में अंबामाता, नाई और बडगांव क्षेत्र में सबसे ज्यादा पार्टियां हुई है। जिनमें डीजे डांस, ग्रुप डांस, फायर वर्क्स और डिनर का आयोजन हुआ। इससे पहले शहर के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित मानसून पैलेस में पर्यटकों ने 3 हजार फीट की ऊंचाई से सूर्यास्त के नज़ारे के साथ 2025 को अलविदा कहा। सूर्यास्त होते ही पर्यटकों ने तालियां बजाकर और हाथ हिलाकर 2025 को विदाई दी। इस दौरान कई लोगों ने तस्वीरें और सेल्फी लीं। इस बीच, फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ नया साल मनाने उदयपुर आई हैं। सोहा ने परिवार के साथ जंगल में सफारी की, राजस्थानी खाना खाया और बैलगाड़ी में बैठकर मस्ती की। न्यू ईयर सेलिब्रेशन से जुड़ी PHOTOS....
उदयपुर में आज न्यू ईयर सेलिब्रेशन की धूम रहेगी। शहर और आसपास के होटल-रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट, क्लबों, फार्म हाउस और वाटिकाओं में पार्टियां होंगी। एक अनुमान के अनुसार उदयपुर में आज रात 300 से ज्यादा छोटी-बड़ी पार्टिज होगी। शहरवासियों के साथ इन पार्टिज में देसी-विदेशी टूरिस्ट भी शामिल होंगे। सर्वाधिक संख्या में गुजरात, महराष्ट्र, एमपी, बंगाल समेत देशभर से टूरिस्ट लेकसिटी पहुंचे है। उधर, ट्रेवल पोर्टल आउटलुक ने भी नए साल के जश्न के लिए देश के टॉप-6 शहरों की सूची उदयपुर को चौथा बेस्ट सिटी माना है। सभी जगह 8 बजे से पार्टी शुरू होगी, जो देर रात चलेगी। उदयपुर में इस बार भी सर्वाधिक पार्टी शहर के अंबामाता, नाई और बडगांव क्षेत्र में होगी। क्लब पार्टी की रेट 2 हजार (सिंगल) से 50 हजार रूपए (6 लोग) तक की है। इसमें कोई आर्टिस्ट नहीं होगा। सिर्फ डीजे डांस, ग्रुप डांस, फायर वर्क्स और डिनर होगा। शहर में आधा दर्जन से बड़ी होटल्स में भी फॉरेन कंट्री थीम बेस्ड पार्टी होगी। वही आर्टिस्ट पार्टी 3500 से (सिंगल) से 80 हजार (8 लोग) की रेट है। ओपन एयर पार्टी में लगभग यही रेट्स है। उदयपुर में सबसे बड़ी पार्टी में लाइव सिंगर राजीव राजा आ रहे हैं। उनके साथ डीजे रूप टॉमोरलैंड आर्टिस्ट रहेंगे। दूसरी एक पार्टी में डीजे शेडो और डीजे अख्तर परफॉर्म करेंगे। ज्यादात्तर पार्टिज में जगलिंग एक्ट्स, डांस, सिंगिग, डीजे की प्रफोर्मेंस होगी। न्यू ईयर की रात को अतिशबाजी को देखते हुए उदयपुर नगर निगम ने भी नाईट में फायर बिग्रेड के स्टाफ को बढ़ाया है, हर क्षेत्र में पूरी टीम के साथ तुरंत पहुंचा जा सके। उदयपुर के जगदीश मंदिर, श्रीनाथजी मंदिर और अस्थल मंदिर में सर्वाधिक लोग दर्शन के लिए पहुंचते है। सुबह मंगला दर्शन 5 बजे से शुरू होंगे। इसके लिए मंदिर मंडल ने भी अपने स्तर पर व्यवस्थाएं बढ़ाई है। नए साल साल के मौके पर होटल्स 4 से 5 गुना महंगी हो गई है। उदयपुर में 900 से ज्यादा होटल्स-रिसॉर्ट हैं, जबकि 550 से ज्यादा होम स्टे, गेस्ट हाउस और विला हैं। होटल व्यवसायियों की मानें तो दिसंबर में गोवा के बाद उदयपुर ही सबसे ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करता है। पुलिस ने भी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक्स्ट्रा पुलिसकर्मी लगाए है। ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए अंदरूनी शहर में वन-वे रहेगा। बसों की पारस तिराहा, प्रतापनगर और आरके सर्किल से आगे एंट्री बंद रहेगी। चौपहिया वाहन नगर निगम की सभी पार्किंगों में पार्क होंगे। आउटलुक के बेस्ट सिटी की रैकिंग में जगह आउटलुक की तरफ जारी सूची में पहले नंबर पर गोवा, दूसरे पर मुंबई, तीसरे पर मनाली, चौथे पर उदयपुर, 5वें पर कर्नाटक का गोकर्ण, छठे पर अरुणाचल की जीरे वैली शामिल है। पोर्टल ने लिखा कि उदयपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या झीलों के किनारे शाही और सुकून भरे माहौल में मनाई जाती है। सर्दियों के मौसम में शहर की झीलें शांत और दर्पण जैसी नजर आती हैं। इनमें महलों और सजावटी रोशनी का खूबसूरत प्रतिबिंब दिखता है। ऐसा लगता है मानो पूरा शहर जश्न के लिए सजा हो। अधिकांश सेलिब्रेशन झील के नजारे वाले रूफटॉप रेस्टोरेंट पर होते हैं। यहां लोक संगीत, लाइव परफॉर्मेंस और हल्की-फुल्की आतिशबाजी के साथ लोग नए साल का स्वागत करते हैं। टूरिस्ट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अनुसार, इस सीजन में पिछले सालों की तुलना में पर्यटकों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद है। होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि स्कूलों में छुट्टियां शुरू होते ही परिवार सहित लोग उदयपुर घूमने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिलसिला 4 जनवरी तक जारी रहेगा। बोटिंग के लिए करीब डेढ़ घंटे की वेटिंग पिछोला झील में बोटिंग के लिए करीब डेढ़ घंटे की वेटिंग है। तब तक लोग वहीं टिकट लेकर इंतजार कर रहे है। करनी माता और नीमच माता रोप वे पर करीब 2 घंटे की वेटिंग है। वहीं सहेलियों की बाड़ी में एंट्री के लिए 30 मिनट लाइन में लगना पड़ रहा है। जबकि सज्जनगढ़ फोर्ट के लिए आधे घंटे तक लाइन में लगने के बाद एंट्री टिकट मिल पा रहा है। इन रूट पर टू और थ्री व्हीलर बैन