बादलों से दिन का पारा 3.6 डिग्री गिरा, रात का 1.8 तक डिग्री चढ़ा
भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ इस बार सर्दी का मौसम भी कुछ दिन में रंग बदल रहा। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान तो 1.8 डिग्री बढ़ गया पर अधिकतम में 3.6 डिग्री की बड़ी गिरावट आई। असल में यह पश्चिम विक्षोभ का असर है। इससे उत्तरी हवाएं कमजोर पड़ने से रात का पारा सामान्य व गत दिनों से बढ़कर 10.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह कई दिन बाद 10 डिग्री ऊपर गया है। इसके उलट बुधवार को अधिकतम तापमान गिरकर 25.4 डिग्री रह गया। क्योंकि कई बार बादलों के कारण धूप कमजोर पड़ी। आगे क्या: कल से फिर बढ़ेगी ठंड, कोहरा रहेगा राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को राजस्थान के कई क्षेत्रों मेंं परिसंचरण तंत्र बना। प्रदेश में 2 जनवरी से पुन: मौसम शुष्क रहने व इसके बाद शीतलहर के साथ न्यूनतम तापमान में पुन: गिरावट की संभावना है। कहीं कहीं घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है।
.
इस बार सर्दी का मौसम भी कुछ दिन में रंग बदल रहा। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान तो 1.8 डिग्री बढ़ गया पर अधिकतम में 3.6 डिग्री की बड़ी गिरावट आई। असल में यह पश्चिम विक्षोभ का असर है। इससे उत्तरी हवाएं कमजोर पड़ने से रात का पारा सामान्य व गत दिनों से बढ़कर 10.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह कई दिन बाद 10 डिग्री ऊपर गया है। इसके उलट बुधवार को अधिकतम तापमान गिरकर 25.4 डिग्री रह गया। क्योंकि कई बार बादलों के कारण धूप कमजोर पड़ी।
आगे क्या: कल से फिर बढ़ेगी ठंड, कोहरा रहेगा राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को राजस्थान के कई क्षेत्रों मेंं परिसंचरण तंत्र बना। प्रदेश में 2 जनवरी से पुन: मौसम शुष्क रहने व इसके बाद शीतलहर के साथ न्यूनतम तापमान में पुन: गिरावट की संभावना है। कहीं कहीं घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है।