सलूंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला:36 से अधिक जिलों के शिक्षक दलों ने हिस्सा लिया
राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रींगस (सीकर) में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सलूंबर जिले ने अपनी पहली भागीदारी में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की। सलूंबर के शिक्षक दल ने समूह गान प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह सलूंबर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह पहली बार था जब जिले के किसी शिक्षक दल ने राज्य स्तर पर समूह गान प्रतियोगिता में भाग लिया और सीधे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 36 से अधिक जिलों के शिक्षक दलों ने हिस्सा लिया था। दल प्रभारी पंकज टेलर ने बताया कि समूह गान की प्रस्तुति दिनेश रेगर के नेतृत्व में दी गई। इसमें पंकज टेलर, भूपेंद्र पटेल, शंकर लाल प्रजापत, विक्रम सिंह भाटी, अतुल भावसार और चेतन कुमार साहू शामिल थे। दल ने पद्मश्री डॉ. कन्हैयालाल सेठिया द्वारा रचित प्रसिद्ध गीत 'धरती धोरा री' का गायन किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ की गई इस प्रस्तुति ने राजस्थान की संस्कृति और लोकधरा को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुति के दौरान निर्णायकों और दर्शकों ने सलूंबर जिले के दल की संगीतात्मक एकरूपता और सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना की। इसी प्रदर्शन के आधार पर सलूंबर जिले को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में चेतन कुमार साहू ने विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में भी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पॉलिथीन के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रस्तुति दी, जिसके लिए उन्हें राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ।
राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रींगस (सीकर) में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सलूंबर जिले ने अपनी पहली भागीदारी में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की। सलूंबर के शिक्षक दल ने स
.
यह सलूंबर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह पहली बार था जब जिले के किसी शिक्षक दल ने राज्य स्तर पर समूह गान प्रतियोगिता में भाग लिया और सीधे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 36 से अधिक जिलों के शिक्षक दलों ने हिस्सा लिया था।
दल प्रभारी पंकज टेलर ने बताया कि समूह गान की प्रस्तुति दिनेश रेगर के नेतृत्व में दी गई। इसमें पंकज टेलर, भूपेंद्र पटेल, शंकर लाल प्रजापत, विक्रम सिंह भाटी, अतुल भावसार और चेतन कुमार साहू शामिल थे।