उदयपुर में घना कोहरा छाया, 6 फ्लाइटस डिले:गोगुंदा में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री, 50 मीटर हुई विजिबिलिटी, अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम
उदयपुर जिले में तेज सर्दी के बीच कई इलाकों में घना कोहरा छाया। गोगुंदा और कोटड़ा इलाके में कोहरे के चलते उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 27 पर 50 मीटर तक विजिबिलिटी रह गई। हाईवे पर हेडलाइट जलाकर वाहन चलते दिखे तो कई जगहों पर सुबह 11 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कोहरे का प्रभाव ज्यादा देखने को मिला। शीतलहर और कोहरे के कारण धूप का असर खत्म सा हो गया है। गोगुंदा में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उदयपुर शहर से गोगुंदा में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री कम है। उदयपुर शहर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण रविवार को 6 फ्लाइट्स प्रभावित हुई और एक फ्लाइट कैंसिल हुई। 6 फ्लाइटस करीब एक घंटे से डेढ़ घंटे की देरी से संचालित हुई। रोजाना उदयपुर - जयपुर जाने वाली शाम की एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। उदयपुर के एयरपोर्ट से लगातार पिछले 3 दिन से कोहरे के कारण फ्लाइट डिले हो रही है। शीतलहर और कोहरे से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। अगले एक सप्ताह तक राज्य में तेज सर्दी, शीतलहर और कोहरा रहने की संभावना है। गोगुंदा पूरी तरह ऊंचे पहाड़ों से घिरा इलाका है। इस वजह से माउंट आबू की तरह उदयपुर से करीब 40 किमी दूर गोगुंदा में भी सर्दी तेज पड़ती है। ग्रामीण सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते दिखे। घरों में लोग गर्म कपड़ों और गर्म व्यंजनों के सहारे सर्दी से बचाव करते रहे। मौसम विभाग ने राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भी प्रदेश के 3 शहरों को छोड़कर बाकी सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
उदयपुर जिले में तेज सर्दी के बीच कई इलाकों में घना कोहरा छाया। गोगुंदा और कोटड़ा इलाके में कोहरे के चलते उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 27 पर 50 मीटर तक विजिबिलिटी रह गई। हाईवे पर हेडलाइट जलाकर गाड़ियों रेंग हुई दिखी तो कई जगहों पर सुबह 11 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कोहरे का प्रभाव ज्यादा देखने को मिला। शीतलहर और कोहरे के कारण धूप का असर खत्म सा हो गया है। गोगुंदा में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उदयपुर शहर से गोगुंदा में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री कम है। उदयपुर शहर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया। शीतलहर और कोहरे से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। अगले एक सप्ताह तक राज्य में तेज सर्दी, शीतलहर और कोहरा रहने की संभावना है।