सांप ने मारी फुफकार, 6 दिन बाद युवक की मौत:2 साल से हनुमानगढ़ में करता था काम, साथी ने पुलिस को दी रिपोर्ट
हनुमानगढ़ में आईटीआई बस्ती निवासी एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला जंक्शन थाना पुलिस तक पहुंचा है। मृतक की पहचान पंजाब के मानसा जिले के बाजाखाना निवासी हरविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में बलवीर सिंह निवासी आईटीआई बस्ती ने बताया कि हरविंदर सिंह पिछले करीब 2 साल से उसके साथ मजदूरी करता था और जान-पहचान के कारण उसके घर पर ही रह रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 6 दिन पहले हरविंदर सिंह को एक सांप ने फुफकार मारी थी। इसके बाद से उसकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। बुधवार को हरविंदर सिंह की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। उसे डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की और प्रारंभिक तौर पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई खेमराज को सौंपी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरविंदर सिंह की मृत्यु के वास्तविक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।
हनुमानगढ़ में आईटीआई बस्ती निवासी एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला जंक्शन थाना पुलिस तक पहुंचा है। मृतक की पहचान पंजाब के मानसा जिले के बाजाखाना निवासी हरविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह के रूप में हुई है।
.
पुलिस को दी रिपोर्ट में बलवीर सिंह निवासी आईटीआई बस्ती ने बताया कि हरविंदर सिंह पिछले करीब 2 साल से उसके साथ मजदूरी करता था और जान-पहचान के कारण उसके घर पर ही रह रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 6 दिन पहले हरविंदर सिंह को एक सांप ने फुफकार मारी थी। इसके बाद से उसकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। बुधवार को हरविंदर सिंह की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। उसे डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की और प्रारंभिक तौर पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई खेमराज को सौंपी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरविंदर सिंह की मृत्यु के वास्तविक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।