6 महीने की गर्भवती महिला ने किया सुसाइड:बिलख-बिलख कर रोने लगे पिता; बोले- सोने की अंगूठी के लिए सास-ननद ने किया टॉर्चर
अलवर में 6 महीने की गर्भवती महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पीहर पक्ष ने सोने की अंगूठी और अन्य दहेज न देने पर सास और ननद पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। महिला कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। 2 दिन बाद उसका कोई पेपर भी था। मामला उद्योग नगर थाना क्षेत्र के मदनपुरी गांव का है। डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया- गायत्री उर्फ मंजू का पीहर (21) की शादी मई 2025 में मदनपुरी निवासी गौरव के साथ हुई थी। परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार जांच की जाएगी। महिला का पति गौरव अलवर शहर में आयशर फैक्ट्री में नौकरी करता है। मजदूरी छोड़ अस्पताल पहुंचे पिता, मिली बेटी की लाश गायत्री के पिता संतोष ने बताया- बुधवार शाम करीब 4 बजे मेरे समधी का फोन आया और मुझे अस्पताल आने के लिए कहा। मैं मजदूरी छोड़कर अस्पताल पहुंचा, तो वहां मेरी बेटी का शव मिला। मेरी बेटी 6 महीने की गर्भवती थी। संतोष ने बताया- मेरी बेटी की सास और ननद हमेशा दहेज को लेकर उसे ताना मारती थी। सास अक्सर सोने की अंगूठी नहीं देने की बात कहती थी। संतोष ने आगे बताया- बेटी की मंगलवार सुबह ही अपनी मां से बात हुई थी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया था। खुश रहेगी सोचकर की थी बेटी की शादी संतोष ने बताया- बेटी की शादी मई 2025 में मदनपुरी निवासी गौरव के साथ हुई थी। गौरव घर का इकलौता बेटा था, इसलिए मुझे लगा था कि बेटी खुश रहेगी। लेकिन बेटी को उसकी सास और ननद ने प्रताड़ित करके मार दिया। अब जब बेटी ही नहीं रही, तो उन लोगों से कोई रिश्ता नहीं है। 2 दिन पहले खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद गायत्री के पिता ने बताया- 2 दिन पहले तिल कूटनी चौथ का व्रत था, जो गायत्री ने भी रखा था। उस दिन परिवार में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। गायत्री ने इस बारे में अपने मुझे और अपनी मां को बताया था।
शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के मदनपुरी गांव में 6 माह की गर्भवती महिला ने सुसाइड कर लिया। पीहर वालों ने सोने की अंगूठी वैगरह नहीं देने पर सास व ननद पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। मृतका गायत्री उर्फ मंजू का पीहर अलवर के निकट माच का तिराहा गांव है। जिसकी शादी मई 2025 में मदनपुरी निवासी गौरव पुत्र पप्पू के साथ हुई थी। मृतका के पिता संतोष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। शादी में सोने की अंगूठी अंगूठी सहित अन्य सामान की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष की ओर से उसे हमेशा टॉर्चर किया जाता रहा। आखिर में उसकी हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है। मृतका के पिता संतोष ने बताया कि उनके पास बुधवार शाम करीब 4 बजे फोन आया था कि अस्पताल आ जाओ। कि सास वैगरह बराबर टॉर्चर करती थी। मई 2025 में शादी की थी। करीब 4 माह की गर्भवती भी थी। परिजनों के अनुसार गायत्री छह से सात माह की गर्भवती थी। इसके बावजूद ससुराल ने अत्याचार करना बंद नहीं किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा रहे हैं। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।