पूर्व उपप्रधान मनुदेव सिनसिनी को लिया हिरासत में:6 साथियों को भी किया डिटेन, सीएम को ज्ञापन देने जाते समय रोका
डीग जिले के पूंछरी के लोठा में बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन पर पूर्व उपप्रधान मनुदेव सिनसिनी और उनके करीब आधा दर्जन साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये सभी मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने जा रहे थे। मनुदेव सिनसिनी ने बताया कि वे मुख्यमंत्री को अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रोक लिया और हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मनुदेव सिनसिनी और उनके साथियों को कामां थाना में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को पैघोर में आयोजित पंचायत के बाद मनुदेव सिनसिनी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पूंछरी के लौठा पहुंचे थे। यहीं पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। मनुदेव ने बताया कि उनके साथ रिंकू, जीतू, जोगिंदर, अजय सहित लगभग 7-8 लोग थे। हिरासत में लिए जाने के बाद बुधवार शाम को मनुदेव सिनसिनी ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस के माध्यम से लोगों को जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “आप सबके आशीर्वाद से मैं सकुशल हूं।” बताया जा रहा है कि पूंछरी के लोठा में मीडिया से बातचीत करने के बाद पुलिस ने मनुदेव सिनसिनी और उनके 7-8 साथियों को हिरासत में लिया।
डीग जिले के पूंछरी के लोठा में बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन पर पूर्व उपप्रधान मनुदेव सिनसिनी और उनके करीब आधा दर्जन साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये सभी मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने जा रहे थे।
.
मनुदेव सिनसिनी ने बताया कि वे मुख्यमंत्री को अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रोक लिया और हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मनुदेव सिनसिनी और उनके साथियों को कामां थाना में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को पैघोर में आयोजित पंचायत के बाद मनुदेव सिनसिनी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पूंछरी के लौठा पहुंचे थे। यहीं पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। मनुदेव ने बताया कि उनके साथ रिंकू, जीतू, जोगिंदर, अजय सहित लगभग 7-8 लोग थे।
हिरासत में लिए जाने के बाद बुधवार शाम को मनुदेव सिनसिनी ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस के माध्यम से लोगों को जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “आप सबके आशीर्वाद से मैं सकुशल हूं।” बताया जा रहा है कि पूंछरी के लोठा में मीडिया से बातचीत करने के बाद पुलिस ने मनुदेव सिनसिनी और उनके 7-8 साथियों को हिरासत में लिया।