71 सदस्यों की साइकिल यात्रा मालपुरा पहुंची
भास्कर न्यूज | ब्यावर प्रदेश में अमन-चैन व सद्भाव संदेश का अलख जगाने के लिए ब्यावर से तीन दिन पूर्व रवाना हुआ 71 सदस्यीय साइकिल यात्रा दल शनिवार रात जैन दादाबाड़ी मालपुरा पहुंचा। यात्रा से जुड़े समाजसेवी महेंद्र रांका ने बताया कि जीतो यूथ ब्यावर और जैन सोशल ग्रुप स्पार्कल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय साइकिल यात्रा में 71 यात्रियों ने तीन दिन में 170 किमी की यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख तीर्थ के दर्शन कर प्रदेश में सुख-शांति की कामना की। दल ने ब्यावर जैन दादाबाड़ी, अजमेर जैन दादाबाड़ी, जैन तीर्थ नारेली, जैन तीर्थ ितहारी, जैन दादाबाड़ी मालपुरा, श्री सोडा बालाजी, श्री डिग्गी कल्याणजी के दर्शन किए। आज होगा बहुमान : प्रकाश जैन ने बताया कि जैन दादावाड़ी मालपुरा में रविवार सुबह 10:15 बजे सभी साइकिल यात्रियों का दोनों संस्थाओं के तत्वावधान में बहुमान होगा। समारोह से पूर्व ब्यावर से गए भक्त एवं साइकिल यात्री दादाबाड़ी में पूजा-अर्चना कर दादा गुरुदेव के दर्शन करेंगे। इसके लिए ब्यावर के मेवाड़ी गेट स्थित बाबा रामदेव मंदिर से रविवार सुबह समाजसेवी महेंद्र रांका व प्रकाश जैन के नेतृत्व में 100 सदस्यीय एक दल बसों व कारों से जैन दादाबाड़ी मालपुरा की ओर प्रस्थान करेगा। यात्रा संयोजक पीयूष रांका, मोहित कूमठ व प्रवीण मकाणा ने बताया कि 170 किमी की साइकिल यात्रा कर सभी यात्रियों में नया उत्साह व उमंग छाया है।
.
प्रदेश में अमन-चैन व सद्भाव संदेश का अलख जगाने के लिए ब्यावर से तीन दिन पूर्व रवाना हुआ 71 सदस्यीय साइकिल यात्रा दल शनिवार रात जैन दादाबाड़ी मालपुरा पहुंचा।
यात्रा से जुड़े समाजसेवी महेंद्र रांका ने बताया कि जीतो यूथ ब्यावर और जैन सोशल ग्रुप स्पार्कल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय साइकिल यात्रा में 71 यात्रियों ने तीन दिन में 170 किमी की यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख तीर्थ के दर्शन कर प्रदेश में सुख-शांति की कामना की। दल ने ब्यावर जैन दादाबाड़ी, अजमेर जैन दादाबाड़ी, जैन तीर्थ नारेली, जैन तीर्थ ितहारी, जैन दादाबाड़ी मालपुरा, श्री सोडा बालाजी, श्री डिग्गी कल्याणजी के दर्शन किए।
आज होगा बहुमान : प्रकाश जैन ने बताया कि जैन दादावाड़ी मालपुरा में रविवार सुबह 10:15 बजे सभी साइकिल यात्रियों का दोनों संस्थाओं के तत्वावधान में बहुमान होगा। समारोह से पूर्व ब्यावर से गए भक्त एवं साइकिल यात्री दादाबाड़ी में पूजा-अर्चना कर दादा गुरुदेव के दर्शन करेंगे। इसके लिए ब्यावर के मेवाड़ी गेट स्थित बाबा रामदेव मंदिर से रविवार सुबह समाजसेवी महेंद्र रांका व प्रकाश जैन के नेतृत्व में 100 सदस्यीय एक दल बसों व कारों से जैन दादाबाड़ी मालपुरा की ओर प्रस्थान करेगा। यात्रा संयोजक पीयूष रांका, मोहित कूमठ व प्रवीण मकाणा ने बताया कि 170 किमी की साइकिल यात्रा कर सभी यात्रियों में नया उत्साह व उमंग छाया है।